• Home
  • रोजगार समाचार
  • ASRB Recruitment 2026: खेती-बाड़ी की नौकरी करनी है तो नोट कर लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगी जॉब
Image

ASRB Recruitment 2026: खेती-बाड़ी की नौकरी करनी है तो नोट कर लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगी जॉब


ASRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में काम करने का सुनहरा अवसर सामने आया है. कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1,393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.

पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तारीखें

जारी भर्ती विवरण के अनुसार, कुल 1,393 रिक्तियों में से 1,254 पद टेक्निकल असिस्टेंट के लिए और 139 पद सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आरक्षित हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के बाद बोर्ड की ओर से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 के बीच आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा. इसके बाद कंबाइंड प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में प्रस्तावित है.

श्रेणीवार आवेदन शुल्क का पूरा गणित

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और आवेदित पदों की संख्या के अनुसार शुल्क जमा करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पद के लिए 300 रुपये और दोनों पदों के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये शुल्क देना होगा.

वहीं, EWS और OBC के अभ्यर्थियों के लिए एक पद का शुल्क 150 रुपये तथा दो पदों का शुल्क 300 रुपये रखा गया है. इसके अलावा SC, ST, दिव्यांगजन, सभी वर्ग की महिलाओं, ट्रांसजेंडर और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: NMC New guidelines 2026: विदेश से MBBS करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, NMC बदल सकता है रजिस्ट्रेशन नियम

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पैटर्न

चयन प्रक्रिया दो चरणों- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. इस पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि से जुड़े चार खंड शामिल होंगे.

प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे, जिसमें 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP Atal School Admission 2027: यूपी के अटल स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPPSC PCS J Recruitment 2026: यूपी में जज बनने का मौका, UP PCS-J के 365 पदों पर आज से आवेदन शुरू

UPPSC PCS J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

AI Jobs Without Engineering Degree: बिना इंजीनियरिंग डिग्री भी मिलेगी AI इंडस्ट्री में नौकरी, करना होगा ये काम

आज AI का इस्तेमाल मीडिया, मार्केटिंग, एजुकेशन और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है. इसके…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Tesla careers required skills: Tesla में काम करने के लिए कौन सी स्किल चाहिए, यहां कैसे मिलेगी नौकरी?

आज के समय में Tesla दुनिया की जानी-मानी कंपनियों में शामिल है. इलेक्ट्रिक कार और नई तकनीक में…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास ऐसे भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 26-एग्जाम/2026 के तहत कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top