Image

UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती 2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. इस परिणाम में पुरुष और महिला शाखा को मिलाकर कुल 218 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें पुरुष शाखा के 55 और महिला शाखा के 163 अभ्यर्थी शामिल हैं. हालांकि, पुरुष शाखा में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 151 पद खाली रह गए हैं. आयोग ने इन खाली पदों को अगली चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख दिया है.

पुरुष शाखा की 151 सीटें खाली

UPPSC की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, पुरुष शाखा में कुल 206 पदों पर भर्ती होनी थी. लेकिन इनमें से सिर्फ 55 पदों पर ही अभ्यर्थियों का चयन हो सका. बाकी 151 पदों पर न्यूनतम अंक हासिल करने वाले या योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण चयन नहीं हो पाया. आयोग ने इन पदों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया है.

वहीं, महिला शाखा के लिए कुल 163 पद निकाले गए थे. इन सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है. यानी महिला शाखा में कोई भी पद खाली नहीं रहा.

दो अन्य श्रेणियों का रिजल्ट अभी बाकी

आयोग ने LT ग्रेड भर्ती की दो अन्य श्रेणियों का अंतिम परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया है. इनमें दृष्टिबाधित विद्यालयों के लिए ‘स्पर्श’ और मूक-बधिर विद्यालयों के लिए ‘संकेत’ श्रेणी शामिल हैं.

इन दोनों श्रेणियों की मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होने हैं. अभी दूसरा प्रश्न पत्र आयोजित होना बाकी है. आयोग ने बताया है कि दूसरा प्रश्न पत्र होने के बाद नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा.

कब-कब हुई परीक्षा?

LT ग्रेड भर्ती के तहत गृह विज्ञान विषय का विज्ञापन 28 जुलाई 2025 को जारी किया गया था. इसके बाद 21 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में कुल 55,475 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 18 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. इसमें 2,784 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया. इसके बाद 16 मई 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. अब आयोग ने इस भर्ती के तहत पुरुष और महिला शाखा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है.

कट-ऑफ और प्राप्तांक कब जारी होंगे?

UPPSC के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और अलग-अलग श्रेणियों के कट-ऑफ अंक अभी जारी नहीं किए गए हैं. आयोग इन्हें ग्रुप दो और ग्रुप तीन का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा.

यह भी पढ़ें: UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

RTI के जरिए नहीं पूछ सकेंगे कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी

आयोग ने यह भी साफ किया है कि प्राप्तांक और कट-ऑफ अंकों की जानकारी के लिए सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत भेजे जाने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आयोग ने कहा है कि ऐसे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.

इसलिए अभ्यर्थियों को कट-ऑफ और अपने प्राप्तांक से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

तमिलनाडु के 69 वर्षीय कन्नन की अनोखी कहानी, 30 साल से फ्री में लिख रहे लोगों की अर्जियां

रामकृष्णन हर हफ्ते तिरुचि कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचते हैं, जहां आम लोग अपनी नागरिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS 2024 की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम

JEE Main Registration 2027: एनटीए ने जेईई मेन 2027 के सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी

Sainik School Admission: देशभर के सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करने और सेना में अफसर बनने का सपना देखने वालों…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top