• Home
  • खेल समाचार
  • भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
Image

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?


न्यूजीलैंड में लगातार तीन मैच जीतने के बाद टीम इंडिया चौथा टी20 मैच हार गई. कीवी टीम ने ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 87 रनों से शिकस्त दी. घर पर पिछले साढ़े सालों में भारत के खिलाफ पहली बार न्यूजीलैंड ने कोई टी20 मैच जीता है. यहां जानें इस जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्या कुछ कहा. 

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 259 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 172 रन ही बना सकी. मैच के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, “हां, जाहिर है कि टॉस फिर से हार गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि हवा की वजह से आज रात (शुक्रवार) ओस उतनी नहीं पड़ी. 260 का लक्ष्य निश्चित रूप से अच्छा है, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है और मुझे लगता है कि हमने ऐसा ही किया.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमने पिच को अच्छे से समझ लिया था. शुरुआत में गेंदें तेजी से आ रही थीं, और फिर हमने उसी लेंथ पर गेंदबाजी जारी रखी. बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, और हम शुरुआत में ही विकेट लेने में कामयाब रहे, जो पावरप्ले में बहुत मायने रखता है.”

सैंटनर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस मुकाबले में हमारी लाइन और लेंथ बहुत अच्छी थी और पिच से भी थोड़ी मदद मिल रही थी. हम ज्यादातर मैचों में ऐसी ही पिच चाहते हैं. इसी कारण जब हमें अच्छी उछाल वाली पिच मिलती है और हम सही जगह गेंदबाजी करते हैं, तो सब कुछ बहुत अच्छा होता है”

ऑकलैंड का मैदान गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि यहां सीधी बाउंड्री काफी छोटी हैं. सैंटनर अपनी टीम की गेंदबाजी से काफी खुश थे, क्योंकि वह भारत को 172/9 पर रोकने में सफल रहे. उन्होंने कहा, “मैं काफी खुश हूं. यह एक मुश्किल मैदान है. हमने उन्हें तेज और उछाल वाली गेंदों का सामना करने पर मजबूर किया, जिससे उन्हें मुश्किल विकल्प चुनने पड़े. कुछ गेंदें हवा में गईं, जो हमारे लिए अच्छा रहा. हालांकि, कुछ कैच भी छूटे, लेकिन यहां हवा के कारण गेंद का दिशा बदलना आम बात है.”

यह भी पढ़ें- 

गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?



Source link

Related Posts

MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2028 फाइनल के वेन्यू का खुलासा हुआ है. न्यूज9 की रिपोर्ट के अनुसार 2028 में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

IPL 2027, Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर बड़ा फैसला किया है. न्यूजीलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के चौथे टी20 में 87 रन से हार का सामना करना…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top