• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ
Image

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर, रविवार को शाम को 7 बजे के करीब मुंबई में जानलेवा हमला हुआ था. उन पर  10 राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए थे वहीं टाइगर बाल-बाल बचे. इस हमले ने पूरे देश को हैरान कर दिया. 

राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार हुए तीन आरोपी
बाद में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात  की थी  और  महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फणडवीस ने एक्टर से  फोन पर उनका हालचाल जाना. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद आरोपियों को दबोचने के लिए 20 स्पेशल टीमों का गठन किया गया था. बाद में पुलिस ने राजस्थान के  कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार किए. पुलिस ने प्रेस कॉनफ्रेंस में बताया था कि आरोपियों में से कोई नाबालिग नहीं है.  कोटा में ही एमबीएस  हास्पिटल में आरोपियों का मेडिकल कराया गया था.  आरोपी हरियाणा और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

आरोपियों की पुलिस को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
वहीं मुंबई पुलिस को आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी. मजिस्ट्रेट ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी मंजूर की. 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड है, जो बुधवार शाम 7:00 बजे खत्म होगी. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस सोमवार रात को ही आरोपियों को मुंबई लाना चाह रही थी लेकिन फिर पुलिस को लगा कि उनकी  गाड़ियों का पीछा किया जा है जिसके बाद पुलिस वह आरोपियों को साथ लेकर वापस कोटा शहर लौट गई.

वहीं टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को कोटा से मुंबई ले जाने के प्लान पर कोटा की रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रामस्वरूप ने बताया कि तीनों आरोपियों को सुरक्षा कारणों से रात को इन्हें नहीं ले जाया गया था. मुंबई पुलिस ने रात में थाने में ही आरोपियों से पूछताछ की है. बुधवार की सुबह आरोपियों को मुंबई ले जाया जा सकता है. 

उन्होंने कहा कि यह मुंबई पुलिस को ही तय करना है कि वह आरोपियों को सड़क मार्ग से लेकर जाती है या फिर ट्रेन के जरिए ले जाया जाए. अगर सड़क मार्ग से लेकर जाएगी तो कोटा जिले में उसे एस्कॉर्ट कर सुरक्षा दी जाएगी 

एसएचओ ने रात में मुंबई पुलिस का कुछ गाड़ियों से पीछा किए जाने की बात को भी पूरी तरह गलत करार दिया है. 



Source link

Related Posts

Tiger Shroff Firing Case: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बयान जारी कर बताया सच

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना में पुलिस की जांच में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

कुर्ता-पायजामा और माथे पर तिलक, दुर्गा पूजा में पहुंचे विक्की कौशल, श्रेया घोषाल संग दिए पोज

विक्की कौशल बीते दिन मुंबई के जुहू में आयोजित नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात

टाइगर श्रॉफ  पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद एक्टर को पुलिस सुरक्षा दी गई है. कई न्यूज…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘1000 बार माफी मांग सकता हूं’, कन्नड़ गाने की मांग को लेकर दिए बयान पर बोले सोनू निगम

कन्नड़ गाने की मांग की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने वाले बयान पर सिंगर सोनू निगम ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top