• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
Image

Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास


जापान के नागोया में जारी 2026 एशियाई पैरा खेलों में 19 अक्टूबर (सोमवार) को भारत के रिंकू ने पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. इवेंट में सिल्वर मेडल भी भारत के नाम रहा, जिस पर अजीत सिंह ने अपना नाम लिखवाया. गोल्ड जीतने वाले रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया. रिंकू और अजीत में सिर्फ 9 सेंटीमीटर का फर्क रहा. सिल्वर जीतने वाले अजीत महज नौ सेंटीमीटर पीछे रहे. अजीत ने 65.02 मीटर का थ्रो किया. स्पर्धा में इंडोनेशिया के आर सत्योनो ने 55.30 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

यह भारत के लिए पैरा एशियन गेम्स के मौजूदा सीजन में चौथा गोल्ड रहा. चार में से तीन गोल्ड एथलेटिक्स में ही आए हैं. निषाद कुमार ने T47 के लॉन्ग जम्प इवेंट में गोल्ड जीता. सौम्या ने महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 दौड़ में गोल्ड पर कब्जा किया. यह सभी गोल्ड पहले दिन आए हैं. 

क्या होती है जैवलिन की F46 कैटेगरी

F46 कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन हुआ हो या उन्हें इसी तरह की शारीरिक अक्षमता हो. 

खेल मंत्री ने जताई खुशी 

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर रिंकू का वीडियो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने एक्स पर वीडियो के कैप्शन में लिखा, “भारत के लिए डबल पोडियम. एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन F46 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रिंकू (65.11 मीटर) और अजीत सिंह (65.02 मीटर) को बधाई. यह एक बेहतरीन प्रदर्शन है, जिसने एथलेटिक्स में भारत के शानदार सफर (गोल्ड जीतने के सिलसिले) को मजबूती से आगे बढ़ाया है.”

पहले दिन भारत के नाम 11 मेडल 

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन 11 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं. इन पदकों के साथ भारत मेडल टैली में चौथे पायदान पर है. चीन कुल 62 मेडल के साथ पहले पायदान पर है. उनके पास सबसे ज्यादा 26 गोल्ड मेडल हैं. जापान दूसरे नंबर पर है, जिनके पास कुल 27 मेडल हैं. इसमें 8 गोल्ड हैं. 

 

यह भी पढ़ें: चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़



Source link

Related Posts

चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़

बीसीसीआई ने सोमवार को कंफर्म कर दिया है कि प्रज्ञान ओझा पुरुष चयन समिति के नए चेयरमैन होंगे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार (19 अक्टूबर) को महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी WPL 2027…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

अभिषेक से शादी, गिल के साथ हुकअप और अय्यर किल; अनाया बांगर के जवाब ने चौंकाया

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा तो अक्सर होती है, लेकिन इस बार भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पहले दिन 11 मेडल जीते, जिसमें 4 गोल्ड भी शामिल रहे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top