• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट
Image

Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट


अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर संडे को हुई गोलीबारी की घटना में एक्टर के फैन उमेश चौहान घायल हो गए थे. उमेश चौहान की हालत स्थिर बताई जा ही है. वहीं टाइगर श्रॉफ के इस फैन की एक तस्वीर सामने आई है जिनका फिलहाल केईएम अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट इलाज चल रहा है.

फायरिंग में घायल टाइगर श्रॉफ के फैन उमेश की कैसी है हालत? 
केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती उमेश चौहान के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर उनके लिवर से हो रही ब्लिडिंग को रोकने में कामयाब रहे हैं. उमेश चौहान एक ब्लॉगर हैं, जिन्हें ‘टाइगर’ की एक झलक पाने के लिए जाते समय गोली लग गई थी.

Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट

कौन है उमेश चौहान
उमेश चौहान की पत्नी आठ महीने की गर्भवती हैं, और इस दंपति का पांच साल का एक बेटा भी है. मानखुर्द के रहने वाले उमेश, कथित तौर पर मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाते हैं.

Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के दौरान कैसे घायल हुए उमेश? 
यह घटना रविवार को तब हुई जब उमेश अपने दोस्त, किसान राजभर के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. उसी रविवार को, इससे पहले दोनों ने अमिताभ बच्चन के घर के पास भी वीडियो शूट किया था. इसके बाद, वे टाइगर श्रॉफ के बाहर आने का इंतज़ार कर रहे थे ताकि वे एक वीडियो रिकॉर्ड कर सकें. इसी दौरान गोलीबारी में उमेश घायल हो गए. घायल उमेश को उनके दोस्त रिक्शे से कूपर अस्पताल ले गए. वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया गया था.

Tiger Shroff Firing Case: घायल फैन उमेश की अस्पताल के आईसीयू से आई तस्वीर, जानें- हेल्थ अपडेट

टाइगर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार
बता दें कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो हरियाणा के और एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस आरोपियों को मंगलवार को कोटा से मुंबई ला रही है. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इन सबके बीच पुलिस टाइगर श्रॉफ पर की गई फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मकसद तलाशने की कोशिश में भी जुटी हुई है. 



Source link

Related Posts

‘मैं गाना छोड़ दूंगा’, दलेर मेहंदी पर शराब पीने के आरोपों के बाद सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, कपिल शर्मा ने कही ये बात

उत्तराखंड में नवरात्रि के एक कार्यक्रम में हाल ही में परफॉर्म करने के बाद, सिंगर दलेर मेहंदी विवादों…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने वर्ल्डवाइड मचाई धूम, 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों की हालिया रिलीज फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, ‘कबूतर’ में निभाएंगे लीड रोल

फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में दिल्ली में शुरू होगी. इसकी कहानी पुरानी दिल्ली की जर्जर होती…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर

19 अक्टूबर को नवरात्रि 2026 का समापन हो जाएगा. सोमवार को देशभर में महानवमी का त्योहार धूमधाम के…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top