• Home
  • शिक्षा समाचार
  • SC Students Scholarship 2026: SC छात्रों के लिए केंद्र की स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
Image

SC Students Scholarship 2026: SC छात्रों के लिए केंद्र की स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन?


SC Students Scholarship 2026: हायर एजुकेशन का सपना देख रहे अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए को आर्थिक संबल देने के लिए केंद्र सरकार ने सत्र 2026-27 के लिए टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम फॉर एससी स्टूडेंट्स के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित इस केंद्रीय क्षेत्र की छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य एससी समुदाय के विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता देना है. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के अनुसार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई थी. वही योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फाॅर्म जमा कर सकते हैं. निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आने वाली 30 तारीख से पहले वह इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर दें. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को मंत्रालय की ओर से जारी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा. इसमें आवेदक का अनुसूचित जाति समुदाय से होना जरूरी है. वहीं छात्र के परिवार के सभी सोर्स से कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. यह योजना केवल उन छात्रों के लिए है, जो 12वीं के बाद मंत्रालय की ओर से अधिसूचित और सूचीबद्ध संस्थानों में किसी फुल टाइम हायर एजुकेशनल कोर्स में एडमिशन ले चुके हैं. 

छात्रवृत्ति के लिए क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को पढ़ाई और रहने-खाने के खर्चों में बड़ी राहत दी जाएगी. पात्र ट्यूशन फीस और नॉन रिफंडेबल फीस की पूरी भरपाई की जाती है. वहीं प्राइवेट क्षेत्र के संस्थानों के लिए यह सीमा अधिकतम 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा मंत्रालय की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार छात्रों को रहने, किताबें, स्टेशनरी और दूसरे खर्चों के लिए पहले वर्ष 86 हजार रुपये और उसके बाद के प्रत्येक वर्ष 41,000 का भत्ता दिया जाता है. योजना के प्रावधानों के तहत कंप्यूटर या लैपटॉप और उससे जुड़ी एसेसरीज खरीदने के लिए भी वित्तीय सहायता शामिल है. 

SC स्कॉलरशिप 2026-27 से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 जून 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 30 नवंबर 2026 
  • डिफेक्टिव वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख- 15 दिसंबर 2026 
  • संस्थान स्तर पर वेरिफिकेशन- 15 दिसंबर 2026
  • DNO, SNO, MNO वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख- 31 दिसंबर 2026 

ये भी पढ़ें-NTA News: NTA की परीक्षाओं का बदलेगा सिस्टम, हर जिले में तैयार होंगे 2 परीक्षा केंद्र

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • इस स्कॉलरशिप के लिए सबसे पहले उम्मीदवार नेशनल स्कॉलरशिप https://scholarships.gov.in/ पोर्टल पर जाएं. 
  • अब यहां स्टूडेंट सेक्शन में जाए और अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन डिटेल की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद स्कॉलरशिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब मांगी गई पर्सनल, एजुकेशनल और आय संबंधित डिटेल को भरें. 
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को अच्छी तरह जांच कर सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-Rajasthan CET 2026: राजस्थान CET 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें दिसंबर में किस दिन होगी परीक्षा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPTET 2026 परीक्षा 26-27 फरवरी को, 24 नवंबर से आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह परीक्षा 26 और…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Higher Education Report: उच्च शिक्षा में किस वर्ग के कितने विद्यार्थी? IIM उदयपुर की रिपोर्ट ने खाेली तस्वीर 

Higher Education Report: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों में पिछले एक दशक के दौरान एक बहुत…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

PGPWE Programme: IIM लखनऊ में वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स MBA के लिए निकले फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

आज के दौर में करियर को आगे बढ़ाने के लिए केवल नौकरी का अनुभव ही काफी नहीं माना…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

HPSSC Recruitment: 80 भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों को वापस मिलेगी 4.27 करोड़ आवेदन फीस, सरकार का ऐलान

सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है. यह उनके…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top