Image

UPTET 2026 परीक्षा 26-27 फरवरी को, 24 नवंबर से आवेदन शुरू


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, यूपीटीईटी 2026 का विज्ञापन भी 24 नवंबर को जारी किया जाएगा. इस बार आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

23 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा. कैंडिडेट्स 27 दिसंबर 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे.

यूपीटीईटी के लिए OTR करना होगा जरूरी

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की गई है. परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद ही वे यूपीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.

अभ्यर्थी OTR और आवेदन से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://uptet.upessc.org/otr/info पर देख सकते हैं. आयोग ने आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है.

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की होगी परीक्षा

यूपीटीईटी में दो स्तरों की शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी.

  • प्राथमिक स्तर: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
  • उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए

यूपीटीईटी 2026 का पूरा शेड्यूल

  • विज्ञापन जारी होने की तारीख: 24 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन OTR और आवेदन शुरू: 24 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 23 दिसंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख: 27 दिसंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 26 और 27 फरवरी 2027

ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली ने निकाली JE पदों पर भर्ती, 80 हजार सैलरी के लिए जल्दी करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Higher Education Report: उच्च शिक्षा में किस वर्ग के कितने विद्यार्थी? IIM उदयपुर की रिपोर्ट ने खाेली तस्वीर 

Higher Education Report: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों में पिछले एक दशक के दौरान एक बहुत…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

PGPWE Programme: IIM लखनऊ में वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स MBA के लिए निकले फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

आज के दौर में करियर को आगे बढ़ाने के लिए केवल नौकरी का अनुभव ही काफी नहीं माना…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

HPSSC Recruitment: 80 भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों को वापस मिलेगी 4.27 करोड़ आवेदन फीस, सरकार का ऐलान

सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है. यह उनके…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Jk Private School Reservations: J&K के प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को फ्री में पढ़ाने की योजना, जानें क्या होंगे नियम?

स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, प्राइवेट स्कूल संघों, अभिभावक संघों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top