• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई
Image

Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई


नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है. भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश अभिनीत यह पौराणिक महाकाव्य दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी जगा रहा है, और भारत तथा विदेशों में इसके टिकटों की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों से हो रही है. यहां इसके एडवांस बुकिंग के लाइव आंकड़े जान सकते हैं. 

‘रामायण’ की पहले दिन के लिए कितनी हुई एडवांस बुकिंग (Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates )
‘रामायण’ की रिलीज में बस अब चंद घंटे बचे हैं. इसी के साथ इसकी एडवांस बुकिंग के भी सॉलिड आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसने ओपनिंग डे के लिए प्री टिकट सेल से अच्छी कमाई कर जाली है.

  • सैकनिल्क के मुताबिक ‘रामायण’ के पहले दिन के लिए दोपहर 4 बजे तक 24 हजार 245 शोज के लिए 10.80 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है.
  • इसी के साथ इसने प्री सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 35.24 करोड़ कमा लिए हैं.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 41.33 करोड़ पहुंच गई है. 
डेज एडवांस बुकिंग टिकट सेल्स
डे 1 42.15 करोड़ (8 बजे तक) 11.32 लाख

पांच दिनों की प्री सेल में ‘रामायण’ हुई 100 करोड़ के पार
नमित मल्होत्रा ​​की ‘रामायण पार्ट वन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े मुकाम के करीब पहुंच रही है. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने भारत में अपने पहले पांच दिनों के लिए एडवांस बुकिंग में 106.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है. इस आंकड़े में सिनेमाघरों द्वारा ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं. अगर इन ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो एडवांस कलेक्शन 84.92 करोड़ रुपये बैठता है.

बता दें कि पांच दिनों के लिए इसके अब तक 89 हजार 494 शोज के लिए ब्लॉक सीटों के साथ 28.12 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है जबकि बिना ब्लॉक सीटों वाले 22.54 लाख टिकट बिके हैं. 

‘रामायण’ के बारे में सब कुछ
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आएंगे. फिल्म की स्टार कास्ट में रवि दुबे और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं. भारतीय महाकाव्य पर आधारित यह भव्य फिल्म 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 



Source link

Related Posts

तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले के बाद अब कई अन्य अभिनेताओं को भी धमकी मिलने…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘एपिक फिल्म है…’ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख गदगद हुईं सरगुन मेहता, पति रवि दुबे की तारीफ में कही ये बात

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

मां बनने के बाद शूरा खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, अरबाज खान संग स्टाइलिश लुक में हुईं स्पॉट

बॉलीवुड कपल अरबाज खान और शूरा खान अक्सर मुंबई में अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं. दोनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

भूमि पेडनेकर की हुई हॉरर फ्रेंचाइजी में एंट्री, 2027 में पर्दे पर आएगी ‘जानी दुश्मन’

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द ही हॉरर फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दर्शकों को डराने आ रही…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top