• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा
Image

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच नमो भारत ट्रेनों के परिचालन के माध्यम से यात्रियों को राहत देने की तैयारी है. एनसीआरटीसी बुधवार, 4 नवंबर से दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू करने जा रही है. ये ट्रेनें दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर संचालित होंगी. इस पहल का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम हो.

दिल्ली-एनसीआर में हवा की बिगड़ती स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है. हाल के दिनों में क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी तक पहुंच चुका है. दिल्ली में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया है, जबकि नमो भारत कॉरिडोर के आसपास के प्रमुख शहरों गाजियाबाद और मेरठ में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है.

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया गया है. इसके अलावा, 1 नवंबर से प्रदूषण नियंत्रण के तहत वाहनों की कुछ श्रेणियों के दिल्ली में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे हालात में सार्वजनिक परिवहन की भूमिका और अहम हो गई है. एनसीआरटीसी को उम्मीद है कि अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं से अधिक लोग निजी गाड़ियों के बजाय नमो भारत से सफर करना पसंद करेंगे. 

कई परिवहन साधनों से जुड़ा है नमो भारत नेटवर्क

नमो भारत कॉरिडोर की खासियत सिर्फ तेज और सुविधाजनक रेल सेवा तक सीमित नहीं है. इसके कई स्टेशन दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेल, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और सिटी बस सेवाओं से जुड़े हुए हैं. इससे यात्रियों को अपनी जरूरत के मुताबिक परिवहन के अलग-अलग साधनों के बीच सफर बदलने की सुविधा मिलती है. सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख केंद्रों पर यह मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी उपलब्ध है. क्षेत्रीय यात्रियों के लिए इससे आवागमन अधिक सुविधाजनक बनता है. 

जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI, जानें आज का मौसम

ऐप पर मिलेगी पार्किंग की भी जानकारी 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है. इसके साथ ही नमो भारत कनेक्ट ऐप में लाइव पार्किंग ट्रैकिंग का विकल्प दिया गया है. इसकी मदद से यात्री टिकट बुक करने से पहले ही संबंधित स्टेशन पर पार्किंग की उपलब्धता देख सकते हैं और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं. 

एनसीआरटीसी का कहना है कि यात्रियों की जरूरतों और मांग के आधार पर ट्रेन परिचालन को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. 20 अतिरिक्त ट्रिप्स की शुरुआत भी इसी प्रयास का हिस्सा है. बढ़ते प्रदूषण के बीच इस पहल से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ यात्रियों को आवागमन का एक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा.



Source link

Related Posts

‘लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है’, CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक स्कूल में अचानक 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

गुरुग्राम: हादसा या हार्ट अटैक? UK से लौटे इंजीनियर का होटल के कमरे में मिला शव

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में 35 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top