• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
Image

अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश


बॉलीवुड के लिए अगस्त का महीना काफी ठंडा रहा था और कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. लेकिन  सितंबर और अक्टूबर में कई धमाकेदार हिंदी फिल्मों की सिनेमाघरों में एंट्री हुई और बॉक्स ऑफिस की खोई रौनक भी लौट आई. हालांकि अक्टूबर के महीने में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ही एकमात्र बड़ी कमाई करने वाली फिल्म रही. इस फिल्म को छोड़कर,कोई भी अन्य फिल्म अकेले 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई.

 अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर रहा ‘दृश्यम 3’का दबदबा
गौरतलब है कि दृश्यम फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं इसके तीसरे पार्ट को इसका फाइनल चैप्टर बताकर प्रमोट किया गया था इसके चलते ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट थी. नतीजतन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘दृश्यम 3’ की शुरुआत बहुत दमदार रही और इसने कई हफ्तों तक अपनी शानदार रफ्तार बनाए रखी.

2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म, इस महीने की सभी मेजर बॉलीवुड रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने अक्टूबर में 376 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता के कारण, यह फिल्म 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भी कर सकती थी, लेकिन फिर भी, इसने एक ऐसा आंकड़ा दिया है जो जश्न मनाने लायक है.

अक्टूबर में सभी फिल्मों पर भारी पड़ी ‘दृश्यम 3’
‘दृश्यम 3’ के अलावा, पिछले महीने किसी और बॉलीवुड फिल्म का जादू नहीं चल पाया. बता दें कि आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने 31 अक्टूबर तक 37.73 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। अगस्त से सफलतापूर्वक चल रही ‘हनुमान अंश’ ने पिछले महीने भी दर्शकों को आकर्षित किया और 30.02 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. अक्टूबर महीने में आई अन्य सभी फिल्मों की कमाई भी 30 करोड़ से नीचे रहीं और इस लिस्ट में नई नवेली (26.6 करोड़), प्रहार (22.6 करोड़), द वन (21.25 करोड़), पहला प्यार दूसरी बार (3.67 करोड़), मिर्जापुर द मूवी (1.71 करोड़), प्रेम कीटाणु (1.4 करोड़), और वाइब (1.4 करोड़) शामिल हैं. 

अक्टूबर 2026, बॉलीवुड के लिए साल का तीसरा सबसे अच्छा महीना रहा
कुल मिलाकर, अक्टूबर 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों ने 522.22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.  सितंबर के 583.75 करोड़ रुपये के मुकाबले, इसमें 10.54% की गिरावट आई. इन आंकड़ों के साथ, मार्च (969.83 करोड़ रुपये) और सितंबर (583.75 करोड़ रुपये) के बाद, अक्टूबर बॉलीवुड के लिए साल का तीसरा सबसे अच्छा महीना साबित हुआ. 



Source link

Related Posts

अनीत पड्डा ने शेयर कीं बर्थडे की इनसाइड फोटोज, अहान पांडे को गले लगाते हुए आईं नजर

फिल्म ‘सैयारा’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने बीते दिनों अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

स्टूडियो में नहीं मिला मौका तो बाथरूम में गाया गाना! ऐसे चमकी थी अनु मलिक की किस्मत

मशहूर सिंगर अनु मलिक ने एक बार बताया था कि कैसे उन्होंने हिंदी फिल्म संगीत में बड़ा नाम…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘रामायण’ के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ हर तरफ छाई हुई है. फिल्म टीजर रिलीज के साथ से…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

मार्वल की फिल्म ‘X-Men रीबूट’ में ‘द हंगर गेम्स’ स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार

हॉलीवुड का मशहूर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) कई बेहतरीन फिल्में लाने वाला है. मार्वल के अपकमिंग चर्चित प्रोजेक्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top