• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा सख्त, फील्ड में उतरेंगे बड़े अफसर
Image

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा सख्त, फील्ड में उतरेंगे बड़े अफसर


दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो. वरिष्ठ अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करें. बाजारों से लेकर धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ती है. ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है.

नशा तस्करों और साइबर ठगों पर शिकंजा

मुख्यमंत्री ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए. संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, रात की पेट्रोलिंग और नाकाबंदी बढ़ाने को कहा. बाजारों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और व्यापारियों के साथ बैठक कर यातायात व पार्किंग की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस की व्यस्तता का फायदा नशा तस्कर उठा सकते हैं. इसलिए सक्रिय तस्करों की पहचान कर उनके नेटवर्क को तोड़ा जाए. साइबर अपराधों को रोकने के लिए साइबर टीमों को 24 घंटे सक्रिय रखने और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से पुलिस दो कदम आगे रहकर काम करे.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के साथ सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक जानकारी और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस सोशल मीडिया विशेषज्ञों की मदद लेगी. दीपावली से पहले सीएलजी सदस्यों, सीएलजी यूथ और सुरक्षा सखियों के साथ बैठकें भी की जाएंगी.

पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण रोकने, दुकानों पर सुरक्षा नियमों का पालन कराने और अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह तैयार रखने को कहा. आईजी और एसपी को जिलों में अपराधों की समीक्षा कर रोकथाम की योजना बनाने के निर्देश भी दिए.

मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की तारीफ करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में मदद मिल रही है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है. पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश भी दिए, ताकि पर्यटक राजस्थान से अच्छा अनुभव लेकर लौटें.



Source link

Related Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच नमो भारत ट्रेनों के परिचालन के माध्यम से यात्रियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है’, CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक स्कूल में अचानक 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top