Image

OIC की आड़ में पाक ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत की दो टूक


विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ओआईसी (OIC) यानी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन के संबंधित समूह के जॉइंट स्टेटमेंट को खारिज कर दिया है. इस स्टेटमेंट में जम्मू कश्मीर का जिक्र किया गया है. इसे भारत ने बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत करार दिया है. 

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इस समूह को भारत के पूरी तरह से इंटरनल मामलों पर बोलने का किसी तरह का अधिकार नहीं है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा हैं. साथ ही कहा है कि राजनीतिक मकसद से फैलाए जा रहे इस प्रोपेगैंडा को बार-बार दोहराने से सच्चाई नहीं बदल सकती. 

बेबुनियाद और तथ्यहीन बातों को खारिज करते हैं: विदेश मंत्रालय

भारत के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, ‘भारत, जम्मू-कश्मीर पर तथाकथित ओआईसी संबंधित समूह के ज्वाइंट स्टेटमेंट में भारत से जुड़ी कही गई बेबुनियाद और तथ्यहीन बातों को पूरी तरह खारिज करता है. ओआईसी को भारत के पूरी तरह से अंदरूनी मामले पर टिप्पणी करने का किसी तरह का अधिकार नहीं है.’

पाकिस्तान ने यूएनजीए के मंच से क्या कहा है? 
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा है कि डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने न्यूयॉर्क में संयुक्त महासभा के 81वें सेशन में जम्मू कश्मीर पर ओआईसी के संबंधित ग्रुप की मंत्री स्तरीय मीटिंग को संबोधित किया. 

पाकिस्तान की तरफ से कहा है कि डार ने ओईसी सदस्य देशों के यूएन और अन्य इंटरनेशनल मंचों पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर एकजुटता बनाए रखने की अपील की है. साथ ही कहा है कि हम यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के प्रोपजल और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के मुताबिक, विवाद का न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. 

UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- ‘हम खुद आतंकवाद..’





Source link

Related Posts

G-20 समिट: ट्रंप ने पुतिन को भेजा US आने का न्योता, रुबियो बोले – ‘हमे लगता…’

अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जी-20 समिट 2026 में शामिल होने के लिए अमेरिका आने…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

10 साल में पहली बार US पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप ने तोड़े प्रोटोकॉल, खुद लेने पहुंचे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 साल में पहली बार अमेरिका पहुंच गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ 3 दिन की अमेरिका यात्रा पर पहुंचे…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मिस्र, भारत और तुर्की ने काला सागर (Black Sea) में लगी नाकेबंदी को…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top