• Home
  • ताजा खबरें
  • सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, ‘सरकार ने अपनी तरफ से…’
Image

सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, ‘सरकार ने अपनी तरफ से…’


सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संविधान व न्यायपालिका पर हमला बताए जाने के सवाल पर यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह झूठ बोल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से नहीं, बल्कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की. अदालत ने पहले नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन संबंधित पक्ष हाजिर नहीं हुआ. अब जब अवैध निर्माण ढहा दिया गया, तो राजनीति करने लगे हैं.

‘विपक्ष को चश्मा उतारकर जमीनी हकीकत देखनी चाहिए’

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किसी धर्म विशेष को निशाना बनाए जाने के आरोपों पर कहा कि  विपक्ष को अपना चश्मा उतारकर जमीनी हकीकत देखनी चाहिए. सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराया जा रहा है, चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या ईसाई.

‘200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें…’, सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान

उन्होंने जोर देकर कहा कि राजभर, चौहान, पटेल और यादव सहित सभी वर्गों के अवैध निर्माणों पर बिना किसी भेदभाव के बुलडोजर चला. विपक्षी दल पूरी कानूनी प्रक्रिया समझे बिना सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं.

सपा में 35% कमीशन की लड़ाई- राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद और पार्टी के बूथ अध्यक्ष के बीच सर्वे को लेकर हुई मारपीट पर तंज किया है. राजभर ने कहा कि सपा में लड़ाई किसी सिद्धांत की नहीं, बल्कि ठेकेदारी और वसूली की. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा लोग ठेकेदारी में 35 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं और आपस में ही लड़ रहे हैं कि “ठेका तुम करोगे या हम करेंगे.” 

सपा के PDA के नारे पर राजभर ने कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने सपा के पीडीए के नारे पर तंज कसते हुए कहा, “पीडीए का मतलब अब यही रह गया है कि ‘पीट देगा आहिर या पीट देगा अशफ़ाक’ अब दोनों आपस में ही भिड़ रहे हैं.” कहा कि सपा शासनकाल में कार्यकर्ताओं को जो अपराध करने की ‘ट्रेनिंग’ मिली थी, उसी का नतीजा है कि वे आज भी आपस में झगड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सपा के इस आपसी टकराव का पूरा राजनीतिक लाभ एनडीए (NDA) गठबंधन को मिलेगा.

यमुनोत्री में हर बार बदला विधायक, 2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?



Source link

Related Posts

UP चुनाव 2027: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए उसके…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘मोरल पुलिसिंग’ पर घिरीं BJP की मंत्री श्रेयसी सिंह, CJP ने पूछे तीखे सवाल

बिहार के जमुई में नाबालिग के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर मंत्री और जमुई विधायक श्रेयसी…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

वैष्णो देवी ‘नकली चांदी’ मामले की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश, जानें मामला

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में कथित 550 करोड़ रुपये के ‘नकली चांदी’ के चढ़ावे के मामले की…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

आप कितने प्रदेश बनाएंगे? ओपी राजभर और इमरान मसूद के बयान पर बोले शिवपाल

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार (22 सितंबर) को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top