• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027 Retention: राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किए कई बड़े खिलाड़ी, 11 करोड़ के शिमरन हेटमायर भी बाहर
Image

IPL 2027 Retention: राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किए कई बड़े खिलाड़ी, 11 करोड़ के शिमरन हेटमायर भी बाहर


राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2027 से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें शिमरोन हेटमायर भी शामिल हैं. हेटमायर पिछले सीजन 11 करोड़ रुपये की कीमत पर राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसके अलावा टीम ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिलीज कर दिया है. बाकी कई भारतीय खिलाड़ी भी रिलीज लिस्ट का हिस्सा रहे. 

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि टीम ने कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और ध्रुव जुरेल शामिल हैं. इसके अलावा ट्रेड के जरिए मोहम्मद शमी आ गए हैं, जिससे बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी. अब राजस्थान के पास कुल 6 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 3 विदेशी स्लॉट हैं.

यशस्वी जायसवाल हुए रिटेन 

जायसवाल के ट्रेड को लेकर खबरें तेज थीं, लेकिन राजस्थान ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है. जायसवाल 2020/21 से राजस्थान का हिस्सा हैं. उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए ही आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक किसी दूसरी टीम के लिए नहीं खेले हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 83 मैचों की 82 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.67 की औसत और 152.79 के स्ट्राइक रेट से 2593 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 18 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 124 रनों का रहा.

राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट– यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अमन राव परेला, डेनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद शमी (ट्रेड से आए), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, मनीमारन सिद्धार्थ (ट्रेड से आए), बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा.

राजस्थान रॉयल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी- सैम कर्रन (ट्रेड), शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, इमानजोत सिंह चहल, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर और रवि सिंह.

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन 

पिछले सीजन यानी IPL 2026 में राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम गुजरात टाइटंस के सामने क्वालीफायर-2 में हार गई थी. ऐसे में टीम इस सीजन फाइनल तक जरूर पहुंचना चाहेगी.

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 Retention: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, MI ने इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ



Source link

Related Posts

केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

अर्शदीप की लंबी छलांग, अक्षर भी चमके; ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों की चांदी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (18 नवंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय गेंदबाजों की चांदी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

कैमरून ग्रीन को लगी भयानक बाउंसर, मुंह से आया खून; मैच से ही हो गए बाहर 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘मेरी अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट’, प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने पर भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

19 नवंबर से दोहा में 2026 पुरुष इमर्जिंग एशिया कप खेला जाना है. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top