• Home
  • खेल समाचार
  • केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर
Image

केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर


चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से संन्यास ले लिया. माही ने 45 साल की उम्र में आईपीएल को अलविदा कहा. सभी जानते हैं कि धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से एक खास रिश्ता है. फ्रेंचाइजी भी किसी भी हाल में धोनी को नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में संन्यास के बाद भी धोनी चेन्नई के साथ बने रहेंगे. वह आईपीएल 2027 में मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे. धोनी संन्यास लेने के बाद इमोशनल हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर चेन्नई के साथ अपने सफर का एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन बुधवार, 18 अक्टूबर को उन्होंने केक काटकर अपनी रिटायरमेंट का सेलिब्रेशन किया. 

एमएस धोनी ने अपने खास दोस्तों के साथ रिटायरमेंट केक काटा. केक पर लिखा है, “थैंक्यू माही भैया. हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए. ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे.” चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के केक काटते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में धोनी अपने दोस्तों के साथ हैं. वह केक काटने के बाद सभी को केक खिलाते हैं, और कहते हैं कि मुझे तुम सभी मत खिलाना. 

माही के फैंस को और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. 

धोनी की बढ़ती उम्र की वजह से पिछले कई सालों से उनके आईपीएल संन्यास की चर्चा होती रही है. उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 44 साल की उम्र तक वह बतौर खिलाड़ी चेन्नई के साथ बने रहे. धोनी की मौजूदा उम्र 45 साल है. अब उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले लिया है, लेकिन वह चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे. आईपीएल 2027 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर होंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद इसका एलान किया था. 



Source link

Related Posts

युजवेंद्र चहल के 400 टी20 विकेट, रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 में 400 विकेट पूरे करके नया इतिहास लिख दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट? जानें A टू Z डिटेल्स

न्यूजीलैंड दौरे पर अब भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना है. भारतीय टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

ऑस्ट्रेलिया के लिए 2026 बना काल! BAN-PAK-SA के बाद ENG से गंवाई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 2026 का साल अब तक काल साबित हुआ है. टीम ने इंग्लैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

बांग्लादेश के लिटन दास ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, विकेट के पीछे लिखा नया इतिहास

बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर लिटन दास ने विकेट के पीछे से नया इतिहास लिख दिया. उन्होंने टेस्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top