• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘रामायण हमें बताती है कि हमें कैसा पति बनना चाहिए’, न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी हुए फैन
Image

‘रामायण हमें बताती है कि हमें कैसा पति बनना चाहिए’, न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी हुए फैन


न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दिवाली के रंग में रंगे नजर आए. एक दिवाली इवेंट में वो इंडियन ट्रे़डिशनल कपड़ों सफेद कुर्ता-पजामा में नजर आए. इस इवेंट में उन्होंने दो महाकाव्य रामायण और महाभारत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इनसे सीख लेनी चाहिए.

इस इवेंट में जोहरान सफेद कुर्ता-पजामा के साथ लाल रंग का दुपट्टा लेकर आए थे. जोहरान ममदानी ने अपने दिवाली इवेंट में रामायण और महाभारत की तारीफ करते हुए कहा- ये हमें रिश्तों और परिवार की असलियत समझाते हैं.

रामायण क्या सिखाती है
जोहरान ममदानी ने कहा, “रामायण हमें बताती है कि हमें कैसा भाई, पत्नी, पति और दोस्त बनना चाहिए. वहीं महाभारत दिखाती है कि परिवार असल में कैसे होते हैं. जहां सबसे बहादुर नायक और सबसे बुद्धिमान देवता भी गलतियां कर बैठते हैं.”

ममदानी ने ये भी कहा कि इस दिवाली हमें याद रखना होगा कि अभी न्याय और समानता के लिए बहुत काम बाकी हैं. हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने और सिखों को टारगेट किए जाने पर भी ममदानी ने चिंता व्यक्त की.  वाशिंगटन से दिल्ली तक की राजनीति का जिक्र किया और कहा कि यह आपका घर है न्यूयॉर्क आपका शहर है. विविधता और एकता की रोशनी हमेशा नफरत पर भारी पड़ेगी. अपने संबोधन के आखिर में जोहरान ने बैटरी से चलने वाले दीये जलाकर दिवाली मनाने की अपील की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

ट्रंप के ऑफिस में मनाई गई थी दिवाली

बता दें अमेरिका में दिवाली के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑफिस में ये त्योहार मनाया था. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय समुदाय, सीईओ और अधिकारियों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने दीया जलाया और उन्हें तुलसीदास रचित ‘हनुमान चालीसा’ भेंट की गई. उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. दिवाली का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: CJI से गलत व्यवहार के मामले में SC का नोटिस, वकील ने कहा था- पद पर रहने के योग्य नहीं



Source link

Related Posts

भारत को धमकाने वाले पाक मंत्री मुसादिक आ रहे दिल्ली, ‘हाथ काटने’ की दी थी गीदड़ भभकी

भारत को धमकी देने वाले मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा चर्चा में घिर गया. वह पड़ोसी मुल्क…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

एस्केलेटर पर जिनपिंग की मदद को ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, व्हाइट हाउस ने शेयर किया Video

चीन के शेन्जेन में तीन महाशक्तियों के मिलन की चर्चा के बीच एक ऐसी फुटेज सामने आई है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Explained: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की बैठक से हासिल क्या? 90 मिनट का दिखावा या कामयाबी

दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों के नेताओं के बीच 19 नवंबर 2026 को चीन के शेन्जेन शहर…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक हाई पावर मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर बनी सहमति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top