• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Delhi Govt Jobs 2026: DSSSB ने निकाली जूनियर इंजीनियर और एमटीएस की भर्ती, कब से करें आवेदन?
Image

Delhi Govt Jobs 2026: DSSSB ने निकाली जूनियर इंजीनियर और एमटीएस की भर्ती, कब से करें आवेदन?


Delhi Govt Jobs 2026: अगर आप राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत अलग-अलग विभागों में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों और स्थानीय प्राधिकरण में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 1260 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में 10वीं पास युवाओं से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री डिप्लोमा धारकों के लिए आवेदन करने का मौका है, जिसमें महिलाओं के लिए एमटीएस आया के पद भी शामिल है. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है.आपको बता दे कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएंगे.

किस विभाग में कितने पद?

इस भर्ती के तहत मुख्य रूप से दो पोस्ट कोड के अंतर्गत पद निकाले गए हैं. इसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड 809/2026 के कुल 185 पद हैं. यह पद एनडीएमसी, एमसीडी,  दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और डीयूएसआईबी के तहत भरे जाने हैं. इसमें दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में सबसे ज्यादा 75 पद है. वहीं मल्टीटास्किंग स्टाफ पोस्टकार्ड 810/2026 के कुल 1075 पद है. इसमें शिक्षा निदेशालय के तहत एमटीएस जनरल ड्यूटी और 239 एमटीएस आया (महिला) पद और दूसरे विभागों के पद शामिल है. 

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षी डिप्लोमा जरूरी है. वहीं कुछ विभागों में डिप्लोमा धारकों के लिए 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस पर मांगा गया है, जबकि डिग्री धारको और कुछ दूसरे विभागों के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है. वहीं मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. डीयूएसआईबी विभाग के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार भी एलिजिबल है. 

ये भी पढ़ें-CG Group 2 Recruitment 2026: CGSSB ने खोला सरकारी नौकरी का रास्ता, 1710 पदों पर आवेदन शुरू

कितनी जरूरी है आयु सीमा?

ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है. हालांकि एनडीएमसी में जेई पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है. वहीं आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित कैटेगरी को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

जूनियर इंजीनियर उम्मीदवारों का चयन दो स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. मल्टी टास्किंग पदों के लिए एक स्तरीय सामान्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-AAI SSCO Consultant 2026: सेना से रिटायर अफसरों के लिए AAI में निकली भर्ती, 39 पदों पर मांगे आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

भारत को मिलने वाली हैं पहली मुख्य न्यायाधीश, जानें कौन हैं जस्टिस बीवी नागरत्ना?

हालांकि, वह 29 अक्टूबर 2027 को अपने पद से रिटायरमेंट तक इस पद पर बनी रहेंगी. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

J&K private Universities: जम्मू-कश्मीर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के नियम बदले, 25% सीटें होंगी आरक्षित 

J&K private Universities: जम्मू कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना और उनके संचालन…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

PG Doctors Exit Medical Institues: एम्स-JIPMER जैसे संस्थानों से PG डॉक्टर क्यों छोड़ रहे नौकरी? RTI में हुआ खुलासा 

PG Doctors Exit Medical Institues: देश की सबसे कठिन नीट पीजी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Bihar STET 2026: 11 नवंबर की परीक्षा अब 22 को होगी, एडमिट कार्ड 12 नवंबर को

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top