Image

‘ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचला, जंग खत्म’, ट्रंप का दावा


ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अब खत्म हो गया है. इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. ट्रंप ने हाल ही में कतर के प्रधानमंत्री मुलाकात की थी. उसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग की. ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ सैन्य रूप से लगभग खत्म हो चुकी है.

ट्रंप ने कहा, “सैन्य रूप से ईरान लगभग खत्म हो चुका है. हम बस मौजूदा स्थिति बनाए रख रहे हैं. मैं किसी बात की गारंटी तो नहीं देता लेकिन अगर हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं. फिलहाल किसी सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं लगती. पूरा मध्य पूर्व अब यूरेनियम से जुड़े खतरों से सुरक्षित है और ऐसा लग रहा है कि यह संघर्ष खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा.

”ईरान की ताकत कुचल दी”

ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचल दिया गया है लेकिन उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बेअसर करने का कोई दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए. ईरान की निर्माण क्षमता कम हो गई है. यह लगभग 85 प्रतिशत खत्म हो चुकी है. वे हमसे बात कर रहे हैं और बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं. देखते हैं आगे क्या होता है लेकिन पूरी संभावना है कि यह मामला खत्म हो सकता है.

सैन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद अमेरिकी लोग और दुनिया भर के लोग पिछले कई सालों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित होंगे क्योंकि ईरान बहुत से लोगों की जान ले रहा था. अगर हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ी तो हम पूरी तरह तैयार हैं और एक्शन के लिए मुस्तैद हैं.”

रूस-यूक्रेन लड़ाई पर बोले ट्रंप

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यूक्रेन और रूस लड़ते-लड़ते थक चुके हैं. मैं उन्हें एक साथ लाने में कामयाब रहा हूं और अभी हमारी बातचीत चल रही है. बैठकें ठीक चल रही हैं और हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा इसलिए नहीं कि इससे एक देश के तौर पर हम पर कोई असर पड़ता है बल्कि इसलिए क्योंकि यह मुझे प्रभावित करता है. हर महीने 25,000 लोग मारे जा रहे हैं.



Source link

Related Posts

पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते समेत 7 अन्य आरोपियों पर लाहौर गैंग रेप केस में…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

इटली के 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, निशाने पर PM मेलोनी की गाड़ी भी, सुरक्षा अलर्ट

इटली सहित पूरे यूरोप में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार को इटली के 6,000 से अधिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस के काफिले पर हमला कर दिया. इसमें कम से…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन में बीच हुई शांति वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति

रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए UAE में चल रही त्रिपक्षीय वार्ता समाप्त हो गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top