• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
Image

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस के काफिले पर हमला कर दिया. इसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, मरने वालों में एक डीएसपी और एक उपनिरीक्षक भी शामिल है.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक, यह हमला कोहाट के गंबट इलाके में हुआ. कोहाट पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद नौमान जैब ने बताया कि पुलिस टीम सोने के अवैध रूप से खनन के खिलाफ छापेमारी करने जा रही थी. इसी दौरान कोहाट और करक के बीच स्थित दरबोकाच जालंधर बांदा इलाके में उस पर गोलीबारी की गई.

पहाड़ियों से की पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी

हमलावरों ने पहाड़ियों से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी हताहत हुए और पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. जैब ने बताया कि मृतकों में गंबट के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) हैदर जमान और उपनिरीक्षक मुख्तियार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग लगा दी गई.

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर लगातार गोलीबारी की, जिसके जवाब में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई. हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस का एक बड़ा दस्ता बुलाया गया.

इससे एक दिन पहले बलूचिस्तान के मस्तुंग और कलात जिलों में पाकिस्तानी सेना पर कई ड्रोन और आईईडी हमले किए गए थे. इन हमलों में कई लोगों के हताहत होने और भारी नुकसान होने की खबर है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को मस्तुंग के खादकोचा इलाके में मुख्य सैन्य शिविर पर कम से कम दो ड्रोन से हमले किए गए.

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य घटना में कलात के मरजान इलाके में आईईडी हमले में पाकिस्तानी सेना का एक वाहन ध्वस्त हो गया. हालांकि, इन हमलों और वाहनों को जब्त करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है और किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. इस बीच, क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग पर चगाई के नोकचाह इलाके में हथियारबंद लड़ाकों ने सड़क जाम कर दो कमर्शियल वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि इनमें से एक वाहन में कीमती पत्थर ले जाए जा रहे थे.



Source link

Related Posts

पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते समेत 7 अन्य आरोपियों पर लाहौर गैंग रेप केस में…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

इटली के 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, निशाने पर PM मेलोनी की गाड़ी भी, सुरक्षा अलर्ट

इटली सहित पूरे यूरोप में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार को इटली के 6,000 से अधिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन में बीच हुई शांति वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति

रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए UAE में चल रही त्रिपक्षीय वार्ता समाप्त हो गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘8 साल की दो या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी’, बयान पर PAK मौलवी की लगी क्लास

पाकिस्तान के एक इस्लामिक उपदेशक मुफ्ती तारिक मसूद ने बाल विवाह का बचाव करते हुए कई ऐसी बातें…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top