Image

ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं नेतन्याहू, क्या फिर होगा बड़ा अटैक?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि जल्द ही ईरान से जंग खत्म होने वाली है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान ये दावा किया है कि ईरान की ताकत अब खत्म हो चुकी है ये जंग लगभग खत्म हो गई है. इसी बीच खबर आई है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं और उनसे तेहरान पर हमले फिर से शुरू करने के लिए कह रहे हैं.

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ट्रंप से ईरान पर हमले फिर से शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं.

नेतन्याहू ट्रंप को कर रहे हैं रोज फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतान्याहू ट्रंप को हर दिन फोन करते हैं और युद्ध फिर से शुरू करने का आग्रह करते हैं. वहीं जो लोग व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर युद्ध नहीं चाहते वे इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं. नेतन्याहू की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अरब नेता अमेरिकी राष्ट्रपति से कूटनीति का सहारा लेने और युद्ध समाप्त करने का आग्रह कर रहे हैं.

अमेरिका कर रहा है ईरान पर हमले

ट्रंप को ये फोन कॉल ऐसे समय में आए हैं जब अमेरिका लगातार ईरान पर छिटपुट हमले कर रहा है. 3 और 6 नवंबर को अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया था. हालांकि ट्रंप ने 6 नवंबर को केशम द्वीप पर हुए हमलों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि जरूर की कि वाशिंगटन ने एक नया हमला किया है.

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम छोटे हमले करते हैं लेकिन वो असरदार होते हैं. उन्होंने एक एंटी-एयरक्राफ्ट डिवाइस तैयार किया था जिसे हमने लगभग 15 मिनट – शायद 5 मिनट – में ही नष्ट कर दिया.”

ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की नेतन्याहू की यह मांग ऐसे समय में आई है जब यह युद्ध उन मुख्य कारणों में से एक माना जा रहा है. जिसकी वजह से ट्रंप की पार्टी अमेरिकी कांग्रेस में अपनी मजबूत पकड़ खो बैठी. इसके अलावा इजराइल में हुए चुनावों के बाद नेतन्याहू भी एक मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं. लिकुड पार्टी के नेता बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे. जिससे चुनाव का नतीजा किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी क्यों नहीं बनीं भारत की PM, अब किया ये खुलासा



Source link

Related Posts

Explained: एम. जॉन हैरिसन को किस किताब के लिए साल 2026 का बुकर प्राइज मिला? कहानी जानिए

दुनिया के खत्म होने की कल्पना करना आसान है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर दुनिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Explained: जेन्सन हुआंग से पहले कौन-कौन हनीट्रैप में फंसा? जानें टॉप 5 बिलेनियर्स के किस्से

एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग का ‘हनी ट्रैप’ कांड इन दिनों चर्चा में है. कंपनी ने जांच शुरू…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

क्या रूस यूक्रेन में होगी सुलाह? अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत शुरू

कीव के डेलीगेशन चीफ ने यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने  बताया कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

‘शेख हसीना की वापसी पर उन्हें फांसी…’, बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक का बड़ा बयान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना की वतन-वापसी की योजना पर देश के…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top