• Home
  • ताजा खबरें
  • BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
Image

BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला


बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने दिल्ली में विपक्षी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया. ये महिलाएं इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रही थीं.

रूप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस आचरण से महिलाओं के सम्मान को लेकर पार्टी के ‘दोहरे मापदंड’ उजागर हो गए हैं.  बीजेपी महिला मोर्चा प्रमुख के आरोप पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. 

रूप ने क्या आरोप लगाए?

रूप कुमारी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बीजेपी महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता आज कांग्रेस कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थीं. सभी ने देखा कि कांग्रेस के मीडिया समन्वयक संजीव सिंह ने हमारी महिला कार्यकर्ताओं के साथ किस तरह अभद्र व्यवहार किया.”

अकोइजाम को हाल में यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किया गया था. खबरों के अनुसार, इस साल मई में कम से कम 11 छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई थीं.  

मामला क्या है?

दरअसल, बीजेपी महिला मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था. कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर 11 छात्रों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई थी. इस मामले के सामने आने के बाद उन्हें JNU से 9 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया गया था. अभी तक बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कांग्रेस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो बीजेपी महिला मोर्चा ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. बीजेपी महिला मोर्चा ने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व आरोपी सांसद बिमोल अकोइजाम को तुरंत कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त करें और लोकसभा से इस्तीफा भी उनका लिया जाए.

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

 



Source link

Related Posts

दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा

दिल्ली में एसआईआर के बीच 33 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किया गया था. निर्वाचन अधिकारियों ने 33…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ‘न्यू नोएडा’ विकसित करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

राजस्थान में इन दिनों पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं. निकाय चुनाव में तकरीबन बराबर की टक्कर होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top