• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
Image

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट


एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सलमान और गोविंदा संग काम किया है. दोनों एक्टर्स संग करिश्मा की ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इसके बाद करिश्मा के दोनों एक्टर्स संग अफेयर की भी अफवाहें उड़ी थीं. अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने करिश्मा कपूर के गोविंदा और सलमान खान संग अफेयर की अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया. सोमी ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसी अफवाहें नहीं सुनी थीं.

आईएनएस संग बातचीत में सोमी अली ने कहा, ‘मैंने कभी भी गोविंदा और करिश्मा के अफेयर की अफवाहें नहीं सुनी. वहीं सलमान और करिश्मा अच्छे दोस्त थे. लेकिन मैंने कभी भी उनके अफेयर की खबर नहीं सुनी. लोलो के साथ कभी नहीं. क्या मैंने चीची और लोलो के अफेयर की खबर सुनी, कभी नहीं. एक बार भी नहीं.’

सलमान करिश्मा के सिर्फ अच्छे दोस्त

आगे उन्होंने कहा, ‘सलमान लोलो के बहुत क्लोज हैं. दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और सलमान और लोलो के बीच में कोई अफेयर नहीं था. वहीं चीची और लोलो के बीच में भी कोई अफेयर नहीं था. मुझे ये इसीलिए पता है क्योंकि मैं वहां थी. मैं इंडस्ट्री में थी. तो जब आ उस दुनिया का हिस्सा होते हैं तो आप सुनते हैं. मैं ऐसी चीजों पर अटेंशन नहीं देती हूं. और मेरा कोई अधिकार भी नहीं बनता है. अगर आप किसी के साथ रिश्ते में रहना चाहते हैं तो ये आपकी पर्सनल मामला है. मैं आपको जज करने वाली कोई नहीं होती.’

मालूम हो कि गोविंदा इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, गोविंदा का नाम उनकी को-एक्टर कोमल रानी संग जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच में भी लंबे समय से अनबन चल रही है. सुनीता कई बार गोविंदा पर आरोप लगा चुकी हैं. दोनों के बीच बात तलाक तक पहुंच गई थी. हालांकि, फिर सुनीता ने तलाक केस वापस ले लिया था. हालांकि, गोविंदा अफेयर की अफवाहों को नकारते आए हैं. 



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. ये…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

‘कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना’, सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाल ही में मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपति’ के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसे एक्ट्रेस…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था. एक्ट्रेस काम से और छुट्टियां मनाने…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

नवरात्रि के सातवें दिन पहनें ऑरेंज, तृप्ति डिमरी से अनन्या पांडे तक इन एक्ट्रेसेस से लें फैशन टिप्स

इस रिच ओरेंज साड़ी लुक में अनन्या कयामत ढा रही हैं. इस कांजीवरम साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top