• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Bihar Free Coaching Scheme: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक मिलेगा मौका
Image

Bihar Free Coaching Scheme: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक मिलेगा मौका


Bihar Free Coaching Scheme: इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करके देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने का सपना देखने वाले बिहार के छात्रों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2027-29 के लिए जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र सरकारी सहायता से देश की इन सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है. वहीं चयन परीक्षा की संभावित तारीख 6 दिसंबर 2026 है.  

पटना में मिलेगी आवासीय व्यवस्था 

बिहार बोर्ड की इस विशेष योजना के तहत छात्रों के रहने और पढ़ने के लिए दो तरह की व्यवस्थाएं की गई है. इसमें राजधानी पटना में चयनित विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से मुक्त आवासीय कोचिंग की व्यवस्था है. इसमें करीब 50 छात्र और 50 छात्राओं का एक विशेष बैच तैयार किया जाएगा. यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रहना और खाना भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. इसके अलावा छात्रों के स्वास्थ्य के लिए परिसर में ही पुरुष व महिला डॉक्टर और नर्स की निशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी. 

9 शहरों में गैर-आवासीय व्यवस्था 

वहीं दूसरी और पटना के अलावा राज्य के 9 प्रमुख प्रमंडलीय मुख्यालय मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया, मुंगेर और पटना में गैर आवासीय कोचिंग सेंटर चलाए जाएंगे. इन केंद्रों पर छात्र अपने घर से आकर निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. 

छात्रों को मिलेगी ये खास सुविधाएं 

इस 2 साल के कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा. इसमें सभी कक्षाओं में एसी कमरे और डिजिटल बोर्ड की सुविधा होगी. नियमित पढ़ाई के अलावा डाउट के लिए अलग से विशेष कक्षाएं और विशेष स्टडी मटेरियल दिया जाएगा. वहीं छात्रों की नियमित तैयारी परखने के लिए हर महीने चार बार ओएमआर आधारित या कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा पटना की आवासीय कोचिंग के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 400 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी. वहीं गैर-आवासीय कोचिंग के लिए प्रत्येक छात्र को पूरे प्रोग्राम के दौरान हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस फ्री कोचिंग कार्यक्रम के लिए वे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो बिहार बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई या किसी दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से 2027 में 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. हालांकि इसके लिए एक शर्त यह है कि वह 11वीं कक्षा में केवल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबंध प्लस टू स्कूलों में ही एडमिशन लेने के इच्छुक हो. 

ये भी पढ़ें-ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट

कितनी लगेगी आवेदन की फीस? 

इस योजना में पटना की आवासीय कार्यक्रम के लिए 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन फीस देनी होगी. वहीं गैर आवासीय कार्यक्रम के लिए किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी. 

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए नीट-जेईई फ्री कोचिंग के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें. 
  • इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अगर आप पटना के आवासीय केंद्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो 100 रुपये फीस का पेमेंट करें. 
  • वहीं लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें- UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई 

BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस 2026 का…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Abdul El Sayed: कौन हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेट अब्दुल एल सैय्यद, कहां से की है पढ़ाई?

31 अक्टूबर 1984 को मिशिगन के रोचेस्टर हिल्स में जन्मे अब्दुल एल सैय्यद का पालन पोषण अलग-अलग कल्चरल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं और क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

BPSC: टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला

BPSC TRE 4 Registration: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चौथे चरण…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top