• Home
  • शिक्षा समाचार
  • BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई 
Image

BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई 


BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 3,392 कैंडिडेट्स ने रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज यानी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है. जो कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं इंटरव्यू शेड्यूल और दूसरी डिटेल्स अलग से बताई जाएगी.  क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को आयोग की ओर से सलाह दी गई है कि वह अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहे. वहीं आपको बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का मकसद बिहार सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में 1,298 पदाें को भरना है. 

कैसे चेक करें BPSC 71वीं मेंस रिजल्ट?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन मेंस रिजल्ट लिंक देखें. 
  • अब पीडीएफ खोलने के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें. 
  • लास्ट में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें. 

रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला चरण?

जो कैंडिडेट मेंस एग्जाम में क्वालीफाई हुए हैं, वह अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे. इंटरव्यू राउंड के लिए कमीशन की ओर से जल्द ही शेड्यूल और दूसरे निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है. इस प्रक्रिया में इंटरव्यू सिलेक्शन प्रोसेस का अगला स्टेज है. इसके पूरा होने के बाद बीपीएससी सिलेक्शन क्राइटेरिया के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. कैंडिडेट को उनकी मेरिट और उपलब्ध पदों के अनुसार अलग-अलग पोस्ट पर अपॉइंटमेंट के लिए कंसीडर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

4.71 लाख ने किया था आवेदन 

बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों में 912 केंद्रों पर हुई थी. इसमें 4.71 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 13.16 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे.

कब हुई थी मेंस परीक्षा?

71 वीं कंबाइन मेंस कॉम्पिटेटिव परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी. सफल कैंडिडेट अब इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरेंगे. वहीं इससे पहले पीटी परीक्षा के नतीजे 18 नवंबर 2025 को जारी किए गए थे.  इनमें कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी. इनमें 13,368 उम्मीदवार 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और 893 उम्मीदवार वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के पदों के लिए सफल घोषित किए गए थे. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था.

ये भी पढ़ें-Bihar Free Coaching Scheme: JEE-NEET फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 19 नवंबर तक मिलेगा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Abdul El Sayed: कौन हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेट अब्दुल एल सैय्यद, कहां से की है पढ़ाई?

31 अक्टूबर 1984 को मिशिगन के रोचेस्टर हिल्स में जन्मे अब्दुल एल सैय्यद का पालन पोषण अलग-अलग कल्चरल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं और क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

BPSC: टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला

BPSC TRE 4 Registration: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चौथे चरण…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Women in Management: किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?

Women in Management: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक नई रिपोर्ट में वर्किंग महिलाओं की स्थिति को लेकर कई चौंकाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top