Image

BPSC: टीआरई-4 के लिए 10 लाख आवेदन, 1 सीट पर 30 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला


BPSC TRE 4 Registration: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE-4 को लेकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की इस बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार रजिस्ट्रेशन के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीआरई 4 के तहत कुल 33,320 खाली पदों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से इस बार एक पद के लिए लगभग 30 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. वहीं इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने और दूसरे राज्यों के युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इस परीक्षा को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. 

पिछली भर्तियों में इतने मिले थे आवेदन 

  • TRE-1-  लगभग 8 लाख से 8.26 लाख आवेदन मिले थे.
  • TRE-2- लगभग 6 लाख से 7.32 लाख तक आवेदन आए थे.
  • TRE-3- करीब 4.50 लाख से 5.96 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
  • TRE-4- इस बार पदों की संख्या घटकर 33,320 रह गई है, लेकिन आवेदन का आंकड़ा बढ़कर सीधे 10 लाख के पार पहुंच गया.

2 साल के लंबे अंतराल के बाद आई इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं और एसटीईटी पास कर चुके नए उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. इसके अलावा आवेदन की अंतिम तारीख को 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 3 नवंबर 2026 किए जाने का असर यह रहा कि अंतिम घंटे में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा तेजी से बढ़ा था. 

ये भी पढ़ें-NCERT Books: अब 9वीं के बच्चे सीखेंगे बिजनेस, NCERT की किताबों में जुड़ा स्टार्टअप का पाठ

कैटेगरी वाइज पदों का आंकड़ा

TRE-4 के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें कुल 33,320 पदों को भर जाना है. इसमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 4,370 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,540 पद है. इस भर्ती में खासतौर पर प्राथमिक स्तर के पदों पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत दूसरे बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किया है. जिससे इस कैटेगरी में कंपटीशन और ज्यादा बढ़ गया. 

इस बार की परीक्षा के बड़े बदलाव 

ज्यादा कंपटीशन के बीच इस बार चयन प्रक्रिया में भी कुछ बड़े बदलाव लागू किए गए हैं, जिनका उम्मीदवारों को ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस बार परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में तुक्का लगाने से बचना होगा. वहीं ओएमआर पैटर्न में बदलाव करते हुए अब चार ऑप्शन के अलावा पांचवा ऑप्शन भी दिया जाएगा. यह विकल्प उन सवालों के लिए होगा, जिनका उत्तर उम्मीदवार नहीं देना चाहते हैं. अगर कोई उम्मीदवार सवाल छोड़ना चाहता है, तो उसे पांचवें विकल्प पर गोला भरना अनिवार्य होगा, नहीं तो उस पर भी नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू हो सकता है.

ये भी पढ़ें-UP TGT Recruitment: UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Women in Management: किस देश में महिलाएं सबसे ज्यादा बन रहीं मैनेजर, किस नंबर पर अपना भारत?

Women in Management: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक नई रिपोर्ट में वर्किंग महिलाओं की स्थिति को लेकर कई चौंकाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Suhas Subramanyam: सुहास सुब्रह्मण्यम कौन, कहां से की पढ़ाई और अमेरिकी राजनीति में कैसे जमाए पैर?

अमेरिकी राजनीति में समोसा कॉकस को और मजबूत करने वाले सुहास सुब्रह्मण्यम केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि वह…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

EAC PM Report: भारत में घटेंगे स्कूली बच्चे, 2036 तक प्राइमरी ग्रुप में 20% की कमी का अनुमान 

EAC PM Report: आने वाले समय में भारत में प्राइमरी एजुकेशन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

Agniveer Salary: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले हजारों अग्नि वीरों को तोहफा दिया है. केंद्र ने अग्निपथ योजना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top