• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • कभी ‘बसंती’ के प्यार में पागल थे ‘ठाकुर’ संजीव कुमार, 16 की उम्र में हुई सगाई, फिर भी रह गए कुंवारे
Image

कभी ‘बसंती’ के प्यार में पागल थे ‘ठाकुर’ संजीव कुमार, 16 की उम्र में हुई सगाई, फिर भी रह गए कुंवारे


भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता संजीव कुमार न सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. महज 16 साल की उम्र में उनकी सगाई हो गई थी. बाद में बॉलीवुड में आने के बाद वो हेमा मालिनी जैसी दिग्गज एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे. लेकिन, इसके बावजूद वो ताउम्र कुंवारे रह गए.

एक्टिंग के लिए मां ने गहने बेचे

संजीव कुमार का असली नाम हरीभाई जरीवाला था. उनका जन्म 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ. उन्हें शुरू से ही एक्टिंग का शौक था. वो डायरेक्टर शशधर के एक्टिंग स्कूल ‘फिल्मालय’ में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन फीस के पैसे नहीं थे. तब उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उनका एडमिशन कराया था.

16 की उम्र में मां ने करवाई थी सगाई

संजीव कुमार का एक्टिंग स्कूल में एडमिशन करवाने से पहले संजीव की मां उनके एक्टिंग में जाने के खिलाफ थीं और उन्हें डर सताने लगा था कि कहीं संजीव एक्टिंग में जाकर अपना फ्यूचर ना बिगाड़ लें. ऐसे में महज 16 साल की उम्र में दिवंगत एक्टर की सगाई करवा दी गई थी. हालांकि ये रिश्ता शादी में बदल नहीं पाया.

हेमा मालिनी से लगा बैठे थे दिल

साल 1972 की फिल्म ‘सीता और गीता’ में संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के साथ काम किया था. इस दौरान संजीव, हेमा मालिनी पर दिल हार बैठे. बता दें कि दोनों स्टार्स ‘शोले’ (1975) में भी साथ काम चुके हैं. इसमें हेमा ने बसंती और संजीव ने ठाकुर का रोल निभाया था.

हेमा मालिनी से संजीव को एकतरफा प्यार हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने एक्ट्रेस के सामने साल 1973 में अपने प्यार का इजहार कर दिया. लेकिन, हेमा ने इस प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया. बाद में एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का दिल संजीव पर आया, लेकिन इस बार संजीव ने रिश्ते से इनकार कर दिया.

इन फिल्मों से बनाई थी पहचान

संजीव कुमार ने ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘अंगूर’, ‘कोशिश, ‘आंधी’, ‘त्रिशूल’, ‘खिलौना’, ‘मासूम’ और ‘पति, पत्नी और वो’ जैसी कई फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी. संजीव कुमार ताउम्र कुंवारे ही रहे. इस बेहतरीन अभिनेता का 6 नवंबर 1985 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था.



Source link

Related Posts

Photos: सारा अली खान, जाह्नवी कपूर से लेकर अभिषेक-ऐश्वर्या तक, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाए सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के लवेबल कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने खूब सुर्खियां…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘रामायण’ का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ छाई हुई है. फिल्म रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी के लिए बेले कई पापड़, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी आसान

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 15 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

ओटीटी पर रिलीज हो गई राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’, जाने-कब और कहां देखें?

अगर आप भी कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं और राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ थिएटर…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top