• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Image

Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन


बिहार में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2028 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. इस फैसले से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिनका रजिस्ट्रेशन पहले निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा नहीं हो पाया था.

बोर्ड के इस फैसले का सीधा संबंध कक्षा 9 और कक्षा 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से है. कक्षा 9 के छात्रों का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2028 की मैट्रिक परीक्षा के लिए किया जाएगा, जबकि कक्षा 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जरूरी है. समयसीमा बढ़ने का लाभ उन्हीं पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनका पंजीकरण अभी बाकी है. वहीं जिन छात्रों का पंजीकरण हो चुका है, वे अपने स्कूल से इसकी जानकारी ले सकते हैं.

6 नवंबर तक मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाकर 6 नवंबर 2026 कर दी है. इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी. अब स्कूलों को 25 अक्टूबर से 6 नवंबर तक उन पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा करने का अवसर मिलेगा, जो पहले इस प्रक्रिया से छूट गए थे. इस फैसले का उद्देश्य पंजीकरण पूरे करने के लिए स्कूलों को अतिरिक्त समय देना है. बोर्ड की व्यवस्था के अनुसार संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अपने लॉगिन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू

कक्षा 9 और 11 के लिए अलग-अलग पोर्टल

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था अलग-अलग रखी है. स्कूल प्रमुखों को संस्थान की यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके छूटे हुए विद्यार्थियों की जानकारी दर्ज करना होगी. विद्यार्थियों को अपने स्कूल के कार्यालय से यह जानकारी लेनी चाहिए कि उनका नाम पंजीकरण सूची में शामिल है या नहीं.

जानकारी सही होना जरूरी

जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. ऐसे छात्र अपने स्कूल से रजिस्ट्रेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं. वहीं  जिनका पंजीकरण बाकी है, उन्हें अंतिम तारीख से पहले संबंधित स्कूल से संपर्क करना चाहिए. आवेदन के दौरान पर्सनल और एकडमिक जानकारी सही होना भी महत्वपूर्ण है. नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारियों में गलती होने पर आगे की प्रोसेस में परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से बढ़ी डिजिटल जॉब्स की मांग, दिल्ली 50% के साथ सबसे आगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 

बिहार में होने जा रही सीटीईटी परीक्षा को लेकर आयोग ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. बिहार सेकेंडरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

न इंजीनियरिंग की पढ़ाई, न बड़ी लैब… इंटरनेट से सीखा और बना दी फ्लाइंग कार

उड़ने वाली कारों के बारे में हमने लंबे समय से फिल्मों और साइंस-फिक्शन की दुनिया में ही देखा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. National Testing Agency (NTA) ने JEE Main…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?

विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर होनहार छात्र का होता है, लेकिन विदेशी यूनिवर्सिटीज की…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top