• Home
  • खेल समाचार
  • 2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर
Image

2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर


भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं, तीसरा मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाना है. टीम इंडिया ने शुरूआती दोनों मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ली हुई है, अब न्यूजीलैंड के लिए हर मैच करो या मरो वाला है. लेकिन इन मैचों में मेजबान टीम की तेज गेंदबाजी की परीक्षा होगी, क्योंकि मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. लॉकी फर्ग्युसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे. काइल जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और काइल जैमीसन को लेकर ये अपडेट आया है. बता दें कि मैट हेनरी चोट के कारण बचे हुए मैचों से बाहर नहीं हुए हैं. न ही लॉकी फर्ग्युसन और काइल जेमिसन चोटिल हैं. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल इन प्लेयर्स को लेकर जो फैसला लिया गया है वो “प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट” के तहत लिया गया है.

मैट हेनरी नहीं खेलेंगे बचे हुए तीनों मैच

मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे, जहां शुरूआती दोनों मैच हुए. वे T20I सीरीज के बचे हुए तीनों मैच में नहीं खेलेंगे. वह भारत के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे (ODI) से पहले ऑकलैंड पहुंच जाएंगे.

लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी20 से बाहर

मंगलवार, 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I के लिए लॉकी फर्ग्यूसन वेलिंगटन नहीं जाएंगे. वह ऑकलैंड जाएंगे. वह चौथे और पांचवें T20I के लिए उपलब्ध रहेंगे. चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां 1 नवंबर को हैमिल्टन में है.

काइल जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 से बाहर

काइल जैमीसन टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में मौका मिल सकता है. जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 में उपलब्ध नहीं रहेंगे.

ब्लेयर टिकनर बचे 3 मैचों के लिए शामिल

ब्लेयर टिकनर टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किए गए हैं. जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.  मैट फिशर को तीसरे T20 के लिए कवर के तौर पर टीम रखा गया है.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम



Source link

Related Posts

‘फ्लॉप’ भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- ‘किसी चीज का पीछा मत करो’

भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. वह…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर (मंगलवार)…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए नए कोच की एंट्री हो गई है. इंग्लैंड के पूर्व…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top