• Home
  • ताजा खबरें
  • AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
Image

AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 साल के लंबे इंतजार के बाद 5 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं. छात्रसंघ चुनाव के एक दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा बना रहा. छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों ने छात्रों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए भाषण के जरिये माहौल तैयार किया.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह से मतदान किए जाएंगे, उसके बाद शाम 6:00 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी. वहीं वोटिंग से पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों को सुनने के लिए भारी संख्या में छात्रों का सैलाब देखने को मिला है. चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जेल से छुड़ाने सहित कई बड़े वादे और दावे किए.

किस पद के लिए मैदान में कितने उम्मीदवार?

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अधिकारियों की तरफ से बताया गया,अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं.  उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव पद के लिए 3 चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, कैबिनेट सदस्य के पदों के लिए 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के योग्य पाया गया है.

यूनिवर्सिटी कोर्ट की सदस्यता के लिए चिकित्सा संकाय से 5, जीव विज्ञान संकाय से 3, यूनानी चिकित्सा संकाय से 3, वाणिज्य संकाय से 6, विज्ञान संकाय से 5, कला संकाय से 8, प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकायों से 6, कृषि विज्ञान एवं धर्मशास्त्र संकायों से 4, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय से 7, विधि संकाय से 4 और सामाजिक विज्ञान संकाय से 13 उम्मीदवार शामिल हैं. 

महिला कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए कितने उम्मीदवार?

इस बीच, महिला कॉलेज छात्रसंघ के लिए अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव पद के लिए 5 और कैबिनेट सदस्य के लिए 18 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में करीब 8 साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है. 

यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान



Source link

Related Posts

बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है. शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमगिरी समेत चुराह के 4 स्कूल CBSE से जुड़ेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार (4 नवंबर) को चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर हमले के बाद शासन सख्त हो गया है. एसपी के…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

सिद्धार्थनगर दौरे पर पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top