• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 
Image

Agniveer Service Extension: केंद्र बना रहा अग्निवीरों की सर्विस बढ़ाने का प्लान, यूपी में भी 20% आरक्षण का ऐलान 


Agniveer Service Extension: देश में अग्निपथ योजना के तहत भरती हुए अग्नि वीरों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. केंद्र सरकार जहां अग्नि वीरों के चार साल के कार्यकाल को बढ़ाकर 6 साल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्नि वीरों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना परीक्षा सीधी भर्ती देने की बड़ी घोषणा की है. दोनों ही घोषणाएं सर्विस पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम मानी जा रही है. 

अग्नि वीरों की सर्विस 2 साल बढ़ाने की तैयारी 

2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए बैच के 4 साल का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है. भारतीय नौसेना का पहला बैच 21 नवंबर को, भारतीय वायु सेना का बैच 21 दिसंबर को और थल सेना का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपनी पूरी सेवा पूरी करेगा. इसके बाद अब कुछ रिपोर्ट आ रही है कि केंद्र सरकार अग्नि वीरों की सेवा अवधि को 4 साल से बढ़ाकर 6 साल करने की योजना बना रही है. इस पर अंतिम फैसला 21 नवंबर से पहले आने की उम्मीद लगाई जा रही है. कुछ रिपोर्ट के अनुसार अग्नि वीरों को स्कीम की ओरिजिनल लिमिट 25 प्रतिशत प्रति बैच से ज्यादा रखने पर महीनों से बात चल रही है. वहीं बताया जा रहा है कि एक्सटेंशन का प्रपोजल बातचीत के अलग-अलग स्टेज से गुजरा है और अब सबसे बड़े अधिकारी इसे रिव्यू कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-AMU में कितने स्टूडेंट्स और कितनी लड़कियां, दूसरी यूनिवर्सिटी की तुलना में क्या हाल?

कितने अग्निवीरों को मिल सकता है एक्सटेंशन?

रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार अग्नि वीरों के सर्विस पीरियड को 4 साल से बढ़ाकर 6 साल की तैयारी कर रही है. हालांकि तीनों सेवाओं में कितने अग्नि वीरों को एक्सटेंशन मिल सकता है, यह अभी तय नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि 25 प्रतिशत को पहले से बनाए रखने के अलावा यह एक्सटेंशन तय होगा. जिसमें अग्नि वीर ही तय करेंगे कि वह आर्म्ड फोर्सज में बने रहना चाहते हैं या अपने 11.71 लाख के टैक्स फ्री सेवा निधि पैकेज के साथ सर्विस छोड़ना चाहते हैं. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो आर्म्ड फोर्स में तीन तरह के कर्मचारी शामिल किए जा सकते हैं. इसमें पहले कैटेगरी में अपनी 4 साल की शुरुआती सेवा दे रहे अग्निवीर, दूसरी सेवा विस्तार वाले अग्निवीर और तीसरी नियमित कैडर में शामिल किए गए स्थाई सैनिक होंगे. 

यूपी में अग्नि वीरों को लेकर बड़ा ऐलान 

केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र में 520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए राज्य के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी आदित्यनाथ ने 4 साल की सैन्य सेवा पूरी करके लौटने वाले अग्नि वीरों को उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग पुलिस और रक्षा विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्नि वीरों को 4 साल की अनुशासित सैन्य सेवा के बाद राज्य की नौकरियों के लिए कोई लिखित या शारीरिक परीक्षा नहीं देनी होगी. उन्हें सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. सीएम योगी के ऐलान से पहले 9 अक्टूबर को यूपी कैबिनेट ने पुलिस वन, जेल और परिवहन विभागों की भर्ती नियमावली में संशोधन करते हुए अग्नि वीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, 3 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट और परीक्षा से राहत देने की प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. 

ये भी पढ़ें-Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NTA Overhaul: NEET UG 2027 एग्जाम फिर होगा ऑफलाइन? NTA में बना 5000 एक्सपर्ट का पैनल

NTA Overhaul: नीट पेपर लीक के बाद एनटीए में हुए बदलावों के साथ ही कई खबरें सामने आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा

नई दिल्ली स्थित आइटीबीपी फोर्स मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजय सिंघल ने औपचारिक गार्ड ऑफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

MCD Recruitment 2026: MCD में आने वाली है 1066 पदों पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट-ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी 

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन ने बिहार सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top