• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Image

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?


अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग जारी है. हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव में से एक के लिए होने वाले इस मतदान को व्यापक रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल के दौरान ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती महंगाई, व्यापार युद्ध और समाज में गहरे मतभेद की स्थितियां देखने को मिली हैं.

डोनाल्ड ट्रंप बीते 2 सालों से अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर हैं,  3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव हो रहे हैं. अमेरिका में इसे संसद का चुनाव कहा जाता है, इस चुनाव में हार जीत से राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन राष्ट्रपति की लोकप्रियता का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट मध्यावधि चुनाव ही होता है. 

अमेरिका ने मिडटर्म चुनाव के बीच ईरान पर हमला कर दिया है. उसने केशम द्वीप पर मिसाइलों से बड़ा अटैक किया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के चार ड्रोन पकड़े हैं. अमेरिका-ईरान के बीच इस साल जून में सीजफायर हुआ था, लेकिन इस हमले के बाद सीजफायर टूट गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद दावा किया कि तेहरान ने उनसे हमलों को रोकने के लिए कहा है. 

ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केशम द्वीप और होर्मुज के आसपास अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के संकेत मिले हैं. अमेरिकी और ईरानी मीडिया के हवाले से आ रही खबरों की माने तो सोमवार देर रात हवाई हमले शुरू हुए.

वहीं, अल जजीरा ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि ईरान के केशम द्वीप पर पांच धमाके सुने गए. वहां के निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने ऊपर दो विमान उड़ते हुए देखे हैं.

गौरतलब है कि अमेरिकी मतदाता मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर वोट करेंगे. 21 महीनों के उनके शासन पर फैसला सुनाएंगे. टैरिफ और ईरान संघर्ष के कारण उपजी आर्थिक उथल-पुथल को लेकर अपनी राय जाहिर करेंगे. पोल के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ (प्रतिनिधि सभा) पर कब्जा कर सकती है, जबकि सीनेट का भविष्य अनिश्चित है क्योंकि पार्टी के भीतर आखिरी समय में काफी उथल-पुथल मची हुई है.

सोमवार को ट्रंप ने इस संभावना को स्वीकार कर लिया कि मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में उनकी पार्टी का प्रदर्शन खराब रह सकता है, जैसा कि कई पोल में संकेत दिया गया है. मंगलवार को होने वाली वोटिंग से पहले अपनी आखिरी रैली में उन्होंने कहा: “पता नहीं क्यों, लेकिन हमेशा सिटिंग राष्ट्रपति मध्यावधि चुनाव नहीं जीत पाते हैं. फिर भी, हमने पूरी ताकत लगा दी.”

ट्रंप के प्रचार अभियान की बात करें तो उन्होंने बिना रुके-थके 32 दिनों में 20 राज्यों में 30 रैलियां कीं. व्हाइट हाउस के अनुसार, उन्होंने वाशिंगटन में अपनी आखिरी चुनावी बैठक के लिए मिशिगन में होने वाली एक रैली रद्द कर दी थी.



Source link

Related Posts

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों के आखिरी पल बेहद…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक

ओमान के तट के पास सोमवार को भारत के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?

ब्रिटेन की सरकार ने 2026 के अंत में अपनी लीगल माइग्रेशन नीति में एक बड़ा बदलाव किया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top