• Home
  • खेल समाचार
  • अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
Image

अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास


रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं, लेकिन अब वह इस टीम के खिलाफ दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं. शाहिद अफरीदी से उनका फांसला इतना कम है कि रोहित ऑकलैंड में ही ये रिकॉर्ड बना सकते हैं. यहां बुधवार, 4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में पहला वनडे खेला जाएगा.

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, पहले नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 1897 और रोहित ने 1134 रन बनाए हैं. रोहित इस सीरीज के दौरान वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ सकते हैं, शायद ये पहले ही मैच में हो जाए क्योंकि वह सहवाग से सिर्फ 23 रन ही पीछे हैं. रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 49 छक्के लगाए हैं.

अफरीदी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी के नाम हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाए. रोहित शर्मा उनसे सिर्फ 2 हिट दूर हैं. रोहित के 49 छक्के हैं, वह पहले मैच में ही 2 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले वनडे में बारिश की भी संभावना है, हालांकि ये इतनी नहीं है कि मैच रद्द होने का खतरा हो. हां, मुकाबला प्रभावित हो सकता है. बारिश पिच के बर्ताव पर भी असर डाल सकती है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से तैयारी का अच्छा मौका है. ये 5 मैचों की सीरीज है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली सभी मैच खेल सकते हैं. रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं, वह इसे इस सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. रोहित ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक (101) जड़ा था, तीसरे मैच में 92 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? यहां एक क्लिक में जानें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

NZ 26 और IND सिर्फ 14, न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड ‘शर्मनाक’; 7 साल से नहीं जीता वनडे मैच

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. हालांकि, चौथे…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख

India vs Pakistan World Cup 2027: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को क्रिकेट जगत में…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top