• Home
  • ताजा खबरें
  • यश माहेश्वरी की हो सकती है गिरफ्तारी! बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR
Image

यश माहेश्वरी की हो सकती है गिरफ्तारी! बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR


स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी हो सकती है. बिहार पुलिस ने उनके वायरल वीडियो के बाद एक्शन लिया है. बीते मंगलवार (24 नवंबर, 2026) को पटना के साइबर थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

पटना पुलिस के एक्स हैंडल से आज (बुधवार) इस संबंध में जानकारी दी गई है. जारी की गई विज्ञप्ति में लिखा गया है, “दिनांक 24.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर चैनल @Almostyash (Yash Maheshwari) के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना के साइबर थाने में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) IT Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

आगे लिखा गया है, “उक्त वीडियो/कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है. पटना पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.”

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के बड़े दामाद पुनीत ने कह दी बड़ी बात, ‘ससुर जी को…’

बीजेपी बोली- ‘ये तो इडियट है…’

उधर, बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा और छठ पूजा के बारे में की गई टिप्पणी पर कहा, “कॉमेडियन का क्या होगा, ये तो इडियट है. ऐसे लोगों का इलाज तो मानसिक अस्पताल में कराना चाहिए. ये कांग्रेस पार्टी के ही एजेंट हैं जिन्होंने ठेका ले रखा है सनातन का अपमान करना, हिंदुओं के देवी-देवताओं का अपमान करना. इनके ऊपर ऐसी कार्रवाई होगी कि सात जन्म तक याद रखेंगे…” 

बीजेपी नेता ने कहा, “छठी मैया का श्राप तो लगेगा ही और कानूनी कार्रवाई भी होगी. ये कौन हैं ऐसे लफंगे, जिन्होंने इतनी बड़ी हिम्मत कर ली? इसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी… और कांग्रेस पार्टी बताए कि ऐसे लोगों को संरक्षण देकर जो ठेका ले रखा है, सनातन का अपमान करने का, देवी-देवताओं का अपमान करने का… कांग्रेस पार्टी को भी ठिकाने लगा दिया जाएगा…”

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: इमरान ने कहा ‘भिखारी नहीं’, BJP बोली- ‘सपा के सामने कांग्रेस…’



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: सीटों के बंटवारे पर सपा विधायक की दो टूक, कांग्रेस को नसीहत!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

कोई मुसलमान यूपी का CM क्यों नहीं बनता? कांग्रेस इमरान मसूद ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DSP

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

‘कृष्ण के पैर की धूल के बराबर औकात नहीं’, धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top