• Home
  • ताजा खबरें
  • यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DSP
Image

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DSP


उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. 

इस फेरबदल में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा और गाजियाबाद समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में प्रतीक्षारत स्थिति से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. 

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. वहीं, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शिवा सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. 

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. इसी तरह लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किरण यादव को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है. 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आदित्य को बदायूं जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात भवरे दीक्षा अरुण को मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, सोनभद्र जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी माविस टॉक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

‘कृष्ण के पैर की धूल के बराबर औकात नहीं’, धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद



Source link

Related Posts

राजस्थान: जिला उप-प्रमुख के चुनाव में भी BJP की करारी हार, 8 पर सिमटी

राजस्थान में गुरुवार (26 नवंबर) को हुए जिला परिषदों के उप प्रमुख पद पर हुए चुनावों के सभी…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

सपा के घोषणापत्र पर पंकज चौधरी बोले, ‘पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए’

समाजवादी पार्टी ने आज (26 नवंबर) को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए घोषणापत्र जारी किया. इस पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

अनंत सिंह के यहां घुड़दौड़ में किसे मिली थार? चौंकाने वाला अपडेट

विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बीते बुधवार (25 नवंबर) को हुई. इस मौके पर लाखों…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

नहटौर से बीजेपी MLA ओम कुमार को झटका, HC ने रद्द की विधायकी

यूपी के बिजनौर जिले की नहटौर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top