• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘कृष्ण के पैर की धूल के बराबर औकात नहीं’, धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद
Image

‘कृष्ण के पैर की धूल के बराबर औकात नहीं’, धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद


कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा, “कृष्ण के पैर की धूल के बराबर तुम्हारी औकात नहीं है और तुम भगवान कृष्ण के बारे में बोल रहे हो.” उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को बिल्कुल अस्वीकार्य बताया.

इसको लेकर उन्होंने कहा कि हमारे सनातनी बड़े सीधे हैं और अपने भगवान पर मजाक बर्दाश्त कर लेते हैं. उनका हृदय बड़ा विशाल है, हमारे यहां कोई ऐसा नहीं बोल सकता. इमरान मसूद एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे, जहां उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गयी टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

यह भी पढ़ें: UP चुनाव 2027: समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवार उतारे, कांग्रेस को दिया ‘संदेश’

भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद 

इमरान मसूद ने भगवान राम को लेकर कहा कि उन्हें मर्यादा पुरषोत्तम राम कहा गया, जिन्होंने शबरी के बेर खाकर जात-पात, ऊंच-नीच का भेद मिटा दिया था. उनके बारे में कोई टिप्पणी कैसे कर सकता है. यही नहीं उन्होंने भगवान राम को इमाम-ए-हिंद बताया. बोले यूं नहीं कहा गया.

सनातनी बड़े सीधे हैं, ये मजाक बर्दाश्त कर लेते हैं…भगवान् कृष्ण के पैर के धूल के बराबर औकात नहीं है तुम्हारी और तुम भगवान कृष्ण के बारे में बोले रहे हो… भगवान राम को मरयादा पुरषोत्तम कहा गया, इमामम ए हिंद कहा गया,  उन्होएँ शबरी के बेर खाकर जाट पाट का भेद मिटा दिया था.

मौलाना जरजिस पर रखी राय 

इमरान मसूद ने मौलाना जरजिस के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, “जो आदमी इस तरह का बयान दे रहा, वो कुछ भी हो सकता है इस्लाम का जानकार नहीं हो सकता.” उन्होंने ऐसे लोगों को दिहाड़ी वाला बताया.

इससे पहले इमरान मसूद ने यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जारी रार पर भी अपनी राय रखी और कहा कि एकतरफा गठबंधन नहीं हो सकता. यही नहीं उन्होंने सहारनपुर से आशु मलिक की उम्मीदवारी पर कहा कि वे सपा के उम्मीदवार हैं गठबंधन के नहीं.

यह भी पढ़ें: दोबारा रिजर्वेशन का लाभ क्यों मिलना चाहिए? ओम प्रकाश राजभर ने की आरक्षण में बदलाव की वकालत



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: सीटों के बंटवारे पर सपा विधायक की दो टूक, कांग्रेस को नसीहत!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

कोई मुसलमान यूपी का CM क्यों नहीं बनता? कांग्रेस इमरान मसूद ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DSP

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

यश माहेश्वरी की हो सकती है गिरफ्तारी! बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR

स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी हो सकती है. बिहार पुलिस ने उनके वायरल वीडियो के बाद एक्शन…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top