• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘CM के दबाव में चुनाव आयोग बढ़ाने जा रहा 3 करोड़ वोट’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा
Image

‘CM के दबाव में चुनाव आयोग बढ़ाने जा रहा 3 करोड़ वोट’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के दबाव में चुनाव आयोग तीन करोड़ नए वोट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. 

उन्होंने कहा कि एक तरफ ईवीएम को ठीक कराने की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ फॉर्म-8 भरवाकर मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं. जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं, उनसे बैंक खाते का नंबर भी लिया जा रहा है. सवाल है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए बैंक खाते की जानकारी की क्या जरूरत है और इसका इस्तेमाल कहां किया जाएगा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं. जनता समय पर चुनाव चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी तैयारी के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है.

‘गठबंधन में सीटों के तालमेल पर बातचीत’

सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं. एक-दूसरे की सीटों और जीतने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है. अभी सीटों के बंटवारे पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. गठबंधन का मकसद चुनाव जीतना है. दोनों दल ऐसा तालमेल बनाएंगे, जिससे बीजेपी को हराया जा सके.

प्रधानी चुनाव नहीं कराने पर भी घेरा

पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता है कि वह प्रधानी का चुनाव हारने जा रही है, इसलिए चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं. सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी और निवेश के सवालों का जवाब नहीं है. उन्होंने दावा किया कि जिस दिन चुनाव की तारीख घोषित होगी, उसी दिन बीजेपी की हार तय हो जाएगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हराने जा रही है.

एनडीए के सहयोगियों पर कसा तंज

एनडीए गठबंधन पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को अपने सहयोगी दलों को भी खुश रखना है. उन्होंने नाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी इस तट तो कभी उस तट, पता नहीं नाव किस तट पर खड़ी हो जाए. अतरौलिया सीट को लेकर उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के संग्राम यादव ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे.



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: सीटों के बंटवारे पर सपा विधायक की दो टूक, कांग्रेस को नसीहत!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

कोई मुसलमान यूपी का CM क्यों नहीं बनता? कांग्रेस इमरान मसूद ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाए…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट को मिले दो नए DSP

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

‘कृष्ण के पैर की धूल के बराबर औकात नहीं’, धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top