रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये कमाने के करीब है. इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जो रामायण के दूसरे पार्ट में श्री हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे. हनुमान जी को भारतीय सिनेमा का आयरन मैन बताते हुए ये खुलासा भी कर दिया कि आखिर सनी देओल को ही हनुमान जी के रोल के लिए क्यों लिया गया?
हनुमान जी को बताया इंडियन सिनेमा का ‘आयरन मैन’
नमित मल्होत्रा ने हाल ही में गोल्ड डर्बी के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी को रामायण के सबसे पसंदीदा किरदरों में से एक बताया और उन्हें इंडियन सिनेमा के आयरन मैन की संज्ञा दी. उन्होंने कहा कि वो फैंस के सबसे पसंदीदा हैं.
रामायण पार्ट 2 और भव्य होगी
रामायण के अगले पार्ट को लेकर नमित मल्होत्रा ने कहा कि ये और भी भव्य होगी. उन्होंने कहा, ‘अगली फिल्म और भव्य होगी क्योंकि इसमें हनुमाना जी हैं. ये आगे का सफर काफी रोमांच होने वाला है. हमने ये हिस्सा बचाकर रखा और फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि आगे क्या होने वाला है?
हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को क्यों चुना?
नमित ने आगे सनी देओल की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया. बड़े पर्दे पर सनी देओल की मासूमियत और फिर जरूरत पड़ने पर डर पैदा करने की क्षमता के कारण नमित इंप्रेस हुए और सनी देओल को अपनी रामायण का हनुमान बना दिया.
नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘मैंने सनी देओल की कुछ फिल्में देखी हैं, जिनमें वो प्यारे और मासूम इंसान के रूप में नजर आए और फिर अचानक से पहाड़ों को हिला देने वाले वॉरियर की तरह बन गए. वो भारत के सुपरहीरो में से एक है, जबकि उन्होंने कभी स्क्रीन पर सुपरहीरो का रोल नहीं निभाया. कहानी के अगले हिस्से में श्री राम के साथ श्री हनुमान का होना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा.’
बता दें कि रामायण के पहले पार्ट में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर नहीं आए हैं. उनकी एंट्री दूसरे पार्ट में होगी. जो 2028 तक रिलीज हो सकता है.

















