इंडोनेशिया की नौसेना ने बेलावन के पास कोमोरोस के झंडे वाले एक कार्गो जहाज MV स्टार लाइन को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है. इस जहाज पर से इंडोनेशियाई नौसेना ने 405 टन सोडियम परक्लोरेट बरामद किया, जो एक शक्तिशाली ऑक्सिडाइजिंग केमिकल है. इस केमिकल का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल प्रोसेस और रॉकेट प्रोपेलेंट और कुछ एक्सप्लोसिव बनाने में होता है.
कोमोरोस के झंडे वाला कार्गो जहाज भारत के एक पड़ोसी देश चीन से निकलकर दूसरे पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ था, जब उसे इस महीने के पहले हफ्ते में 7 नवंबर को ही बीच रास्ते में सीज कर लिया गया था.
फ्यूल भराने रुका था जहाज, नौसेना ने किया जब्त
इंडोनेशिया के न्यूज आउटलेट waspada.id की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्गो शिप बेलावन के पास फ्यूल भराने के लिए रुका था, हालांकि इससे पहले ही नौसेना को कुछ अजीब महसूस हुआ, जिसके बाद उसने कोमोरोस के झंडे वाले को चेक करने का फैसला किया.
वहीं, ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, इंडोनेशियाई नेवी रीजनल कमांड-I (कोरमाडा-I) के कमांडर रियर एडमिरल डेनी सेप्टियाना ने 20 नवंबर को बेलावन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस जहाज के सीज किए जाने की जानकारी साझा की.
इंडोनेशियाई नौसेना को कैसे हुआ जहाज पर शक
रिपोर्ट के मुताबिक, नेवी के पेट्रोल वेसेल KRI सिगालू-857 को कार्गो जहाज को देखकर तब शक हुआ, जब उन्हें इस बात का पता चला कि जहाज अपने तय रूट से बाहर चल रहा था. इसके बाद पेट्रोल टीम ने कार्गो जहाज से आगे की कार्रवाई के लिए संपर्क किया और उसके दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान कार्गो जहाज के कागजातों में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं. जिसके बाद KRI सिगालू-857 के कमांडर ने कोरमाडा-I हेडक्वार्टर के साथ मिलकर संयुक्त रूप से तलाशी लेने का आदेश जारी किया.
जहाज पर 15 कंटेनरों में मिला सोडियम परक्लोरेट
इंडोनेशियाई नौसेना के मुताबिक, MV स्टार लाइन कार्गो जहाज पर कुल 36 कंटेनर लदे हुए थे, जिसमें से 15 कंटेनरों में सोडियम परक्लोरेट लदा हुआ था. इन सभी कंटेनरों का वजन कुल मिलाकर 405 टन मापा गया था. वहीं, रियर एडमिरल डेनी सेप्टियन ने कहा कि जब्त किए गए सोडियम परक्लोरेट के इतनी मात्रा से करीब 100 मिसाइल बनाने के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ेंः ‘एलियन जैसा है…’, ममदानी के पीछे खड़े शख्स के अजीब एक्सप्रेशन देख चौंके लोग, वीडियो वायरल














