• Home
  • शिक्षा समाचार
  • New Agnipath Rules: 6 साल बाद भी अग्निवीरों के लिए परमानेंट हाेना मुश्किल, पास करना होगा ये टेस्ट 
Image

New Agnipath Rules: 6 साल बाद भी अग्निवीरों के लिए परमानेंट हाेना मुश्किल, पास करना होगा ये टेस्ट 


New Agnipath Rules: भारतीय सेना में सेवा दे रहे अग्निवीरों के लिए सरकार ने हाल ही में अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव करते हुए 4 साल के बाद सेवा मुक्त होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त एक्सटेंशन देने का ऐलान किया था. हालांकि 6 साल की कुल सेवा पूरी होने के बाद भी इन सभी के लिए सेना में की नौकरी की गारंटी नहीं होगी. एक रिपोर्ट के अनुसार 6 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नियमित सैनिक बनने की इच्छा रखने वाले अग्निवीरों को बहुत कड़े चयन मानदंडों और परीक्षाओं के दौर से गुजरना होगा. तीनों सेनाओं के शीर्ष संगठन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने स्पष्ट किया है कि इन चयन मानदंडों पर अभी विचार विमर्श चल रहा है. 

कैसे होगा चयन का नया दो चरणीय प्रारूप?

पहला चरण- संशोधित व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. इसमें मूल योजना के अनुसार 4 साल पूरे होने के बाद हर बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्नि वीरों को योग्यता और संगठन की जरूरत के आधार पर सीधे नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा.

दूसरा चरण- जो 25 प्रतिशत में नहीं चुने जाएंगे उनमें से शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल का अतिरिक्त एक्सटेंशन दिया जाएगा. इसके बाद 6 साल पूरे होने पर उन्हें एक बार फिर कड़े चयन मानदंडों को पूरा कर नियमित कैडर में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस अतिरिक्त सेवा के दौरान, उन्हें बढ़ी हुई सैलरी पैकेज और सीनियॉरिटी का लाभ मिलेगा. 

किन कड़े मानदंडों और टेस्ट से गुजरना होगा 

सेना में पक्की नौकरी पाने के लिए अग्निवीरों को कई कड़े टेस्ट से गुजरना होगा. इसमें कंबाइंड फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को एक्सीलेंट ग्रेड हासिल करना अनिवार्य हो सकता है. वहीं फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने में फिजिकल फिटनेस को सबसे जरूरी आधारों में रखा गया है. इसके अलावा उम्मीदवारों को फायरिंग टेस्ट में कम से कम फर्स्ट क्लास शॉट का प्रदर्शन करना होगा. सेना में फायरिंग के स्तर को मार्क्समैन, फर्स्ट क्लास शॉट और स्टैंडर्ड शॉर्ट में बांटा गया है. इसके अलावा आधुनिक हथियारों और तकनीक में माहिर तथा मल्टी स्किल वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों के लिए नियमित सेवा में जगह पाना बहुत मुश्किल होगा. हालांकि युद्ध में घायल हुए या सैन्य सेवा के कारण विकलांग हुए जवानों को कुछ छूट दिए जाने पर विचार चल रहा है. 

ये भी पढ़ें-NEET UG Counselling 2026: NEET UG में दाखिले का आखिरी मौका, BDS-BSc नर्सिंग की 71 सीटों पर आवेदन शुरू 

अनुशासन और यूनिट स्तर की परीक्षा से गुजरना होगा 

सेवा में अनुशासनात्मक मामले को लेकर नीति बहुत सख्त हैं. रेड इंक एंट्री या ब्लैक इंक एंट्री जैसी अनुशासनात्म गलतियां वाले रिकॉर्ड रखने वाले उम्मीदवारों के चयन पर संकट आ सकता है. छोटी सी गलती भी उनके परमानेंट होने की राह रोक सकती है. वहीं 6 साल के कार्यकाल के अंत में यूनिट स्तर पर एक लिखित परीक्षा, फिजिकल और फायरिंग टेस्ट का एक संयुक्त असेसमेंट कराए जाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है, जिसके अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट बनेगी. 

अग्निवीरों से मांगे जाएंगे 4 अलग-अलग ऑप्शन 

संशोधित योजना के तहत सेना की ओर से सभी अग्निवीरों को एक नया सर्टिफिकेट दिया जाएगा. जिसमें उन्हें अपनी भविष्य की प्राथमिकताओं के आधार पर 4 ऑप्शन में से कोई एक चुनना होगा. इसमें पहला ऑप्शन नियमित सैनिक कैडर में शामिल होने की इच्छा. दूसरा ऑप्शन नियमित सैनिक बनना चाहते हैं, लेकिन शुरुआती 25 प्रतिशत की मेरिट में चयन न होने पर 2 साल का एक्सटेंशन स्वीकार है. वहीं तीसरा ऑप्शन केवल 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार लेना चाहते हैं और चौथा ऑप्शन आगे सेना में अपनी सेवा जारी नहीं रखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-UPSC CSE इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, 7 दिसंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPTET 2026 परीक्षा 26-27 फरवरी को, 24 नवंबर से आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह परीक्षा 26 और…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Higher Education Report: उच्च शिक्षा में किस वर्ग के कितने विद्यार्थी? IIM उदयपुर की रिपोर्ट ने खाेली तस्वीर 

Higher Education Report: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों में पिछले एक दशक के दौरान एक बहुत…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

PGPWE Programme: IIM लखनऊ में वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स MBA के लिए निकले फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

आज के दौर में करियर को आगे बढ़ाने के लिए केवल नौकरी का अनुभव ही काफी नहीं माना…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

HPSSC Recruitment: 80 भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों को वापस मिलेगी 4.27 करोड़ आवेदन फीस, सरकार का ऐलान

सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है. यह उनके…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top