• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कोई बात नहीं…’ पिता शाहरुख खान से हुई तुलना तो आर्यन खान ने दिया ऐसा जवाब
Image

‘कोई बात नहीं…’ पिता शाहरुख खान से हुई तुलना तो आर्यन खान ने दिया ऐसा जवाब


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की तरह ही उनके दोनों बड़े बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान ने भी सिनेमा की दुनिया में करियर बनाने का फैसला लिया. सुहाना खान ने साल 2023 में वेब सीरीज ‘द आर्चीज’ के जरिए एक्टिंग करियर शुरू किया था. जबकि अब वो शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. वहीं आर्यन खान ने वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर डायरेक्टर करियर शुरू किया था. अब उन्होंने अपनी तुलना अपने पिता से होने को लेकर रिएक्ट किया है.

‘टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट में शामिल हुए आर्यन खान

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान 29 साल के हो चुके हैं. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को डायरेक्ट करके काफी सुर्खियां बटोरने वाले आर्यन को ‘टाइम’ मैगजीन की पहली ‘टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट में जगह मिली है. इसके बाद उन्होंने मैगजीन के साथ बातचीत में पिता से तुलना पर जवाब दिया और कहा कि इसे वो तारीफ के रूप में देखते हैं.

शाहरुख खान से तुलना पर क्या बोले आर्यन खान?

बता दें कि शक्ल-सूरत के मामले में आर्यन खान काफी हद तक अपने पिता शाहरुख की तरह दिखते हैं. अक्सर फैंस उनकी तुलना शाहरुख खान से करते हैं. टाइम मैगजीन से बातचीत के दौरान आर्यन से उनकी तुलना उनके पिता से होने पर सवाल किया गया था. इस पर आर्यन ने कहा, ‘हर किसी का कंपैरिजन उनसे होता है. कोई बात नहीं अगर मेरा कंपैरिजन भी उनसे हो रहा है तो. वो कमाल के हैं. मैं इसे तारीफ की तरह लेता हूं कि नंबर 1 इंसान से तुलना हो रही है.’

कैमरे के पीछे कैसे काम करते हैं आर्यन खान?

आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसमें राघव जुयाल, रजत बेदी, बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, मोना सिंह, साहेर बंबा, आन्या सिंह, अरशद वारसी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आए थे.

आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपने काम करने के तरीके को लेकर बात करते हुए कहा था, ‘चाहे विचारों को सच करना हो या उन्हें कागज पर उतारना हो मैं विचारों को हकीकत में बदलने में माहिर हूं.’ आगे उन्होंने ये भी कहा था कि कहानी तो वही रहती है. अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह अलग से पेश कर सकते हैं.



Source link

Related Posts

साउथ फिल्मों पर राधिका आप्टे के बयान पर कीर्ति सुरेश का रिएक्शन, बोलीं- वो क्या बोल रही थीं समझ ही नहीं आया

एक्ट्रेस राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश को वेब सीरीज ‘अक्का’ में देखा गया. दोनों एक्ट्रेसेस ने साथ में…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ की स्क्रीनिंग, एक्स हसबैंड भरत और मां हेमा मालिनी भी आए नजर

ईशा देओल अपकमिंग फिल्म ‘प्रताप’ को लेकर खबरों में हैं. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

इंडियन सिनेमा के टॉप 5 सुपरस्टार्स की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, देखिए लिस्ट

बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कोई ना कोई फिल्में रिलीज होती हैं और 2026 तो बॉक्स ऑफिस के…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘धुरंधर’ के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top