• Home
  • ताजा खबरें
  • मोहिबुल्लाह नदवी के बयान पर भड़के AIMIM नेता, पूछा- बताएं पतंग की डोर किसके हाथ में?
Image

मोहिबुल्लाह नदवी के बयान पर भड़के AIMIM नेता, पूछा- बताएं पतंग की डोर किसके हाथ में?


समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पतंग की डोर किसी और के हाथ में है. सांसद के इस बयान पर उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली ने निशाना साधा है.

शौकत अली सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के लोडर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी साहब मस्जिद के इमाम हैं और एक इमाम कभी झूट बोलकर कौम को गुमराह नहीं करता. अगर आप सच्चे हैं तो कसम खाकर बताएं पतंग की डोर किसके हाथ में है,या फिर कौम से माफी मांगे.”

सपा सांसद ने अखिलेश के सामने दिया था ये बयान

बता दें कि सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अखिलेश यादव के सामने एक सभा में यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज बहुत सारे लोग उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से आकर अपनी पतंगे उड़ाने चाहते हैं, जिनकी डोरें कहीं और मिलती हैं. जिनका वकार खो गया है.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही कुछ दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है. बहुत बेदार है वह झूठे नारों से दिलफरेब तकरीरों से बहकावे में आने वाली नहीं है.

सपा सांसद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव के इस नारे को समझा है कि सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के बिना हर घर में खुशहाली नहीं लाई जा सकती.

ओवैसी ने चंद्रशेखर के साथ यूपी में किया गठबंधन

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ यूपी में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम से गठबंधन का ऐलान किया. साथ ही एक संयुक्त पीसी में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को अपने गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया. इस गठबंधन का ऐलान होते ही यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

जेल से निकलकर आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि…’



Source link

Related Posts

दिल्लीः राहुल गांधी पर AI वीडियो पर भड़की यूथ कांग्रेस, BJP-AAP से माफी की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाकर कथित तौर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

दाऊद का पुश्तैनी घर होगा जमींदोज? भिंडी बाजार में गिराई जाएगी इमारत, BMC का नोटिस

मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना की जर्जर और खतरनाक इमारत को बीएमसी 18 और…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दादर स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ होगा

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुंबई स्थित चैत्यभूमि आने वाले अनुयायियों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘वोट बैंक खिसकने का डर, इसीलिए…’, अखिलेश यादव पर दयाशंकर सिंह का हमला

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top