• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद घर जमाई बनेंगे आयुष्मान, शरवरी संग दिखीं खूबसूरत केमिस्ट्री
Image

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद घर जमाई बनेंगे आयुष्मान, शरवरी संग दिखीं खूबसूरत केमिस्ट्री


आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए राजश्री फिल्म्स ने लिखा- मायका, ससुराल और इन दोनों के बीच खड़ी एक ऐसीस कहानी जो प्यार और परिवार के मायने बदल देगी. ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड, इमोशन और खूबसूरत पागलपन वाला यूनिवर्स.

कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट से होती है जहां आयुष्मान खुराना बताते हैं कि उनके पापा ने उनकी पत्नी के परिवारवालों पर केस किया है. इसके बाद फिल्म की कहानी दिखाई जाती है. ट्रेलर में दिखाया गया कि आयुष्मान और शरवरी को प्यार होता है, लेकिन शरवरी के परिवार में सिर्फ औरतें हैं तो वो घर नहीं छोड़ सकती है इसीलिए वो शादी नहीं कर सकती. इसके बाद आयुष्मान खुराना अपनी पूरी फैमिली को लेकर शरवरी के घर आते हैं और शादी करते हैं. इसी के साथ ट्रेलर में इमोशन्स, तकरार, प्यार और हंसी देखने को मिलती है.

ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर से फैमिली वाली इमोशनल वाइब्स आ रही है. यूजर्स फिल्म के कॉन्सेप्ट को पसंद कर रहे हैं. वहीं लव स्टोरी को भी पसंद कर रहे हैं. हिमेश रेशमिया का म्यूजिक भी काफी पसंद किया जा रहा है.

इस फिल्म में शरवरी वाघ और आयुष्मान खुराना के अलावा सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, गीता अग्रवाल, अनुपम खेर, राजेश कुमार, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है. वहीं फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 53 मिनट है. फिल्म का टाइटल ट्रेक 20 सितंबर को ही रिलीज हो गया था. इसे काफी पसंद किया गया. वहीं इसके अलावा फिल्म के कई और गाने छठी मां, सावन आया है, झुमका पटोला जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं.

बता दें कि फिल्म 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का क्लैश ‘गनमास्टर जी9’ से होने वाला है. ‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाश्मी और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं. दोनों फिल्मों का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है.





Source link

Related Posts

‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का फर्स्ट लुक आउट, सलमान खान बोले- लड़-झगड़कर काफी साल निकाल दिए

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. फिलहाल वो अपनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘रामायण’ की राह के चार बड़े रोड़े, इस मामले में ‘धुरंधर’-‘स्त्री 2’ से पिछड़ी

रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘4 हजार करोड़ से कई ज्यादा कमाएगी रामायण’, कैकेयी बनी लारा दत्ता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ फिल्म का तूफान देखने को मिल रहा है. ये मूवी न सिर्फ…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

सलमान खान या आयुष्मान खुराना, कौन बेस्ट प्रेम? सवाल पर सूरज बड़जात्या ने कहा ये

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर पसंद आ रहा है. सूरज…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top