• Home
  • ताजा खबरें
  • खाकी के अंदर खूनी खेल! ASI की हत्या कर कार में जलाया, चार गिरफ्तार
Image

खाकी के अंदर खूनी खेल! ASI की हत्या कर कार में जलाया, चार गिरफ्तार


गुजरात के अरवल्ली जिले में जली हुई अर्टिगा कार से मानव कंकाल मिलने के सनसनीखेज मामले में ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. भीलोडा तालुका के पादरा गांव के पास हाथमती नदी के किनारे मिली जली हुई कार से साबरकांठा के चिठोडा पुलिस स्टेशन में तैनात ASI अश्विनभाई ताबियाड के मानव अवशेष मिले थे. 

इस मामले में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड में पुलिस विभाग में ही तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल समेत चार संदिग्ध आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है.आरोप है कि हत्या के बाद शव को कार में रखकर आग लगा दी गई, ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके.

यह भी पढ़ें: SC के आदेश पर छलका बिलकीस बानो का दर्द, बोलीं- ‘फिर डर गई हूं’

अश्विनभाई ताबियाड के रूप में हुई थी पहचान 

जली हुई कार से मिले मानव अवशेषों की पहचान 45 वर्षीय अश्विनभाई ताबियाड के रूप में हुई थी. अश्विनभाई साबरकांठा जिले के चिठोडा पुलिस स्टेशन में ASI के पद पर तैनात थे. लेकिन सवाल यह था कि एक पुलिस अधिकारी का शव इस तरह जली हुई कार में कैसे पहुंचा? कार को आग किसने लगाई? और इस पूरी घटना के पीछे किसकी कथित साजिश थी?

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड में पुलिस विभाग में ही तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता भी सामने आई है.

बताया गया कि मृतक अश्विनभाई और चिठोडा पुलिस स्टेशन में ही तैनात हेड कांस्टेबल अल्फा पिछले करीब पांच महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. चिठोडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित अल्फा के किराए के मकान में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है.

चार लोगों ने जलाया शव 

आरोप है कि 8 तारीख की रात हत्या करने के बाद 9 तारीख की रात आरोपी अल्फा, उसके भाई, दो अन्य चचेरे भाइयों और एक परिचित मनोज समेत चार लोगों ने मिलकर मृतक अश्विनभाई के शव को उनकी ही अर्टिगा कार में रखा. इसके बाद सुनसान जगह तलाशकर कार पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया.

चार गिरफ्तार 

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच आगे बढ़ाते हुए भीलोडा पुलिस ने एक महिला समेत चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले में अल्फाबेन कल्पेशभाई, अशोककुमार, पंकजकुमार, मगनभाई और मनोजकुमार भुराजी वजाजी के नाम सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें: एशिया कप: पाकिस्तान को हराने वाले मोहित के परिवार में जश्न, मां बोलीं- ये परिवार के लिए दिवाली



Source link

Related Posts

‘जाति और तुष्टिकरण छोड़कर…’, ब्रजेश पाठक ने दी अखिलेश यादव को चुनौती

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए एनडीए गठबंधन को लोहे…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

FAA भर्ती परीक्षा में नकल नेटवर्क का आरोप, 14 गिरफ्तार; CBI जांच की मांग तेज

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर, 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर सेवा…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

छत्तीसगढ़: एक साधारण बेंच की कीमत 40,000? पर्यटन विभाग की खरीद पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पर्यटन विभाग द्वारा खरीदी गई बेंच को लेकर एक नया मामला सामने आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

सिद्धार्थनगर में 102 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हिंदू, बौद्ध और 11 मुस्लिम जोड़ों ने रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 102 जोड़ों की परंपरागत तरीके से शादी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top