• Home
  • शिक्षा समाचार
  • J&K Revises School Timings: कश्मीर में ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, देखें नया शेड्यूल
Image

J&K Revises School Timings: कश्मीर में ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, देखें नया शेड्यूल


J&K Revises School Timings: कश्मीर घाटी से जुड़े स्कूली बच्चों के लिए जरूरी अपडेट आया है. कश्मीर घाटी में तेजी से गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली छात्रों को राहत दी है. स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने एक आदेश जारी कर पूरे कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव करने की घोषणा की है. सुबह के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच पेरेंट्स की ओर से भी लगातार बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल की टाइमिंग बदलने की मांग की जा रही थी. निदेशालय के फैसले के बाद पूरे कश्मीर संभाग के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र चाहे वह श्रीनगर निगम के अंदर हो या बाहर सभी स्कूलों के लिए एक समय सारणी लागू कर दी गई है.

नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का नया शेड्यूल

स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की ओर से जारी नई समय सारणी के अनुसार कक्षाओं को दो कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें पहले कैटेगरी में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं शामिल है. इन सभी कक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे  तक होगा. वहीं कक्षा 9वी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी.

आज से लागू हुआ नया समय

स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की ओर से जारी यह नया आदेश आज यानी 17 नवंबर से लागू होगा. ऐसे में आज से ही संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों के लिए नई समय सारणी निर्धारित की है. वहीं छात्रों और पेरेंट्स को निदेशालय की ओर से यह भी सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने-अपने स्कूल से जानकारी जुटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Open Doors Report 2026: अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में आई 6.5% गिरावट, रिपोर्ट में खुलासा

पहले क्या था स्कूलों का समय?

इस बदलाव से पहले अक्टूबर के मध्य में जारी आदेश के तहत श्रीनगर निगम सीमा के भीतर और बाहर के स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित था. इसमें श्रीनगर निगम सीमा के भीतर स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित हो रहे थे. वहीं श्रीनगर निगम सीमा से बाहर ग्रामीण और बाहरी क्षेत्र के स्कूल सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लग रहे थे.

सभी संस्थानों को सख्ती से पालन करने के निर्देश

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह नया आदेश कश्मीर संभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा. सभी स्कूल प्रबंधन को नई समय सारणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय में अपने स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Haryana Unemployment Scheme: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

SC Students Scholarship 2026: SC छात्रों के लिए केंद्र की स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

SC Students Scholarship 2026: हायर एजुकेशन का सपना देख रहे अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में निकली 354 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें अप्लाई

सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का अच्छा मौका…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

MP Police भर्ती परीक्षा से पहले जानें पेपर का पैटर्न, 21 नवंबर से होगा एग्जाम 

MP Police Recruitment 2026:  मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

JNU VC Recruitment 2026: JNU में शुरू हुई नए कुलपति की तलाश, समाप्त हो रहा पहली महिला VC का कार्यकाल

JNU VC Recruitment 2026: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में शुमार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को जल्द ही नया…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top