इंडियन में सिनेमा में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स हुए, जिन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं. आज हम आपको 3 ऐसे डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. उनकी 1 नहीं बल्कि 2 फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. उनके नाम से ही ऑडियंस थिएटर तक खिंची चली जाती है. आइए जानते हैं उनके बारे में.
एसएस राजामौली
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1030.42 करोड़ कमाए. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1788.06 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे. पहले पार्ट के बाद इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
वहीं दूसरी फिल्म है आरआरआर. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे. दोनों को बहुत पंसद किया गया. फिल्म के गाने नाटु नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला.
आदित्य धर
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई और ताबड़तोड़ कमाई की. पहले पार्ट ने 1354 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे पार्ट ने 1852 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर गाने तक, सभी छाए रहे.
ये भी पढ़ें- ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘सीन’? 85 करोड़ में डिजिटल राइट्स
नितेश तिवारी
नितेश तिवारी ने ‘दंगल’ बनाई थी. ये फिल्म 2016 में आई थी. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने 2070.3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
वहीं अब उनकी ‘रामायण’ थिएटर में लगी है. फिल्म ने सिर्फ 13 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,437.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.


















