• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 24 साल में पहली बार…अपनी फिल्म ‘प्रताप’ के पोस्टर पर पिता धर्मेंद्र का नाम देख इमोशनल हुईं ईशा देओल
Image

24 साल में पहली बार…अपनी फिल्म ‘प्रताप’ के पोस्टर पर पिता धर्मेंद्र का नाम देख इमोशनल हुईं ईशा देओल


धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल जल्द ही फिल्म ‘प्रताप’ में नजर आने वाली हैं. इसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. रिलीज से ठीक कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस के सामने एक भावुक पल आया. दरअसल उनकी फिल्म प्रताप के पोस्टर पर पहली बार उनके नाम के साथ उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र का नाम भी जोड़ा गया. ये पल उनके लिए इमोशल रहा. इसे लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

‘प्रताप’ के पोस्टर पर ईशा के नाम के साथ धर्मेंद्र का नाम

बता दें कि ईशा देओल 24 साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं, हालांकि पहली बार उनकी फिल्म के पोस्टर पर उनके नाम के साथ उनके पिता धर्मेंद्र का नाम नजर आया है. एक्ट्रेस ने सोमवार शाम को प्रताप के कुछ पोस्टर्स शेयर किए, जिनमें उनका नाम ईशा देओल नहीं, बल्कि ‘ईशा धर्मेंद्र देओल’ लिखा हुआ है.

ईशा ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मेरी पहली फिल्म है जो ईशा धर्मेंद्र देओल के रूप में है. पोस्टर में मेरे नाम के साइड में पापा का नाम देखना मेरे लिए निजी, दिल छू लेने वाला और इमोशनल पल रहा. मैं यहां पापा के आशीर्वाद से हूं.’

मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल हो गए हैं

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल हो चुके हैं और ये सफर जारी है. आज भी मुझे सिनेमा हॉल के बाहर लगे बिलबोर्ड्स को देखकर उतनी ही खुशी होती है जितनी शुरुआत में होती थी. मैं अपने सभी फैंस की आभारी हूं. आप सभी का धन्यवाद मुझे और मेरे परिवार को लगातार इतना सारा प्यार देने के लिए.’

कब रिलीज होगी ‘प्रताप’?

ईशा देओल ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 2002 की फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से किया था. उनकी अपकमिंग फिल्म प्रताप की बात करें तो इसमें वो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रताप राणे की पत्नी के रोल में नजर आएंगी. प्रताप राणे के रोल में अमित साध दिखाई देंगे. फिल्म का हिस्सा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी हैं. प्रताप थिएटर्स में 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस एक्शन ड्रामा की कहानी सचिन सराफ ने लिखी है और वो ही इसके डायरेक्टर भी हैं.





Source link

Related Posts

वरुण ग्रोवर पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी का पलटवार, बोले- ‘आपकी सोच है हमारी नहीं…’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर जारी किया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हर दिन इसकी मुश्किलें बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘800 करोड़ से भी कम की लागत में बनी है रामायण पार्ट 1’, राम गोपाल वर्मा का दावा, नमित मल्होत्रा को लेकर कह दी ये बात

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा…’, मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज

सूरज बड़जात्या हाल ही में फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की स्टारकास्ट के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top