• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • हाथ में राइफल लिए अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
Image

हाथ में राइफल लिए अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने


अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म ‘समुक’ के जरिए पहली बार साइंस फिक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस फिल्म में वो एक बार फिर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है.

मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. फिल्म की कहानी सर्वाइवल और एक्शन से भरपूर थ्रिलर होने वाली है.

‘समुक’ की पहली झलक आई सामने
‘सामुक’ के मोशन-पोस्टर में एक रहस्यमयी हाथ दिखाई देता है, जिसके बैकग्राउंड में डरावनी आवाज भी सुनाई देती है. इसके बाद अक्षय कुमार एक दमदार मिलिट्री लुक में नजर आए. उनके हाथ में राइफल है.  इसके साथ ही फिल्म की टैगलाइन ‘द मिशन इज ह्यूमन बट द एनिमी इजंट’ भी जारी की गई है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में इंसानों को किसी अनजान खतरे से अपनी जान बचाने की चुनौती का सामना करना होगा.

‘समुक’ की रिलीज डेट हुई फाइनल
मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि ‘समुक’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 28 मई 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट आज दोपहर 2 बजे सामने आएगा. हालांकि, इस अपडेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

फिल्म की स्टारकास्ट, किरदारों और कहानी से जुड़ी बाकी डिटेल्स का इंतजार है. 

‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘आंखें’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘एक्शन रिप्ले’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी ने कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और एक्शन जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है. अब पहली बार दोनों साइंस फिक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं.

बता दें अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था, जो इस साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी.





Source link

Related Posts

थिएटर हाउसफुल, बॉक्स ऑफिस धमाका, इन डायरेक्टर्स ने दी दो-दो 1000 करोड़ी फिल्में

इंडियन में सिनेमा में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स हुए, जिन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं. आज हम…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कैसी होगी ‘रामायण 2’? सनी देओल को लेकर भी आई बड़ी खबर, सिनेमैटोग्राफर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसकी दिव्यता के साथ-साथ दर्शकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘ओम’ के लिए साई पल्लवी ने कटवाए लंबे बाल, नया लुक देख मां ने झट से काट दिया फोन

एक्ट्रेस  साई पल्लवी  एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें सारा अली खान का ये लहंगा, बैकलेस ब्लाउज बना देगा लुक को खास

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. शादियों में पहनने के लिए महिलाओं के पास कई तरह के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top