• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Satellite Engineer Career: सैटेलाइट बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर?
Image

Satellite Engineer Career: सैटेलाइट बनाने के लिए क्या पढ़ना पड़ता है, कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर?


Satellite Engineer Career: चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 जैसे ऐतिहासिक मिशनों की सफलता के बाद भारत के स्पेस सेक्टर में तेजी से क्रांति आ रही है. अब इस क्षेत्र में केवल सरकारी संस्थान ही नहीं, बल्कि सैकड़ों प्राइवेट स्पेस स्टार्टअप्स भी काम कर रहे हैं. ऐसे में जो छात्र अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखते हैं और सैटेलाइट बनाना सीखना चाहते हैं, उनके लिए यह करियर का सुनहरा दौर है. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सही विषयों का चुनाव और तकनीकी पढ़ाई बेहद जरूरी है.

12वीं से ही तय करनी होगी दिशा

सैटेलाइट इंजीनियर बनने की नींव स्कूली पढ़ाई से ही पड़ती है. इसके लिए छात्रों को 10वीं के बाद 11वीं और 12वीं में साइंस स्ट्रीम फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय चुनने होंगे. इस फील्ड में जाने के लिए 12वीं में अच्छे अंक लाना जरूरी है, क्योंकि आगे चलकर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए JEE Main और JEE Advanced जैसी कठिन प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होती हैं.

ग्रेजुएशन में कौन से कोर्स हैं बेस्ट?

12वीं पास करने के बाद छात्रों को 4 साल की B.Tech या B.E की डिग्री हासिल करनी होती है. सैटेलाइट निर्माण किसी एक ब्रांच का काम नहीं है, बल्कि इसमें कई इंजीनियरिंग क्षेत्रों की जरूरत पड़ती है. इसके लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और एवियोनिक्स इंजीनियरिंग सबसे प्रमुख कोर्स हैं.

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र भी सैटेलाइट के अलग-अलग हिस्से, सेंसर और सॉफ्टवेयर तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

देश के प्रमुख संस्थान जहां से कर सकते हैं पढ़ाई

भारत में अंतरिक्ष और सैटेलाइट तकनीक की पढ़ाई के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसे ISRO का अपना संस्थान भी माना जाता है. यहां JEE Advanced के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है और पढ़ाई पूरी होने के बाद सीधे इसरो में वैज्ञानिक या इंजीनियर बनने का मौका मिलता है.

इसके अलावा, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से भी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: School Winter Vacation 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, जानें स्कूलों में कब पड़ेंगे विंटर वेकेशन?

कहां मिलते हैं नौकरी के अवसर?

पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के पास ISRO, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL जैसे सरकारी संस्थानों में वैज्ञानिक या इंजीनियर बनने का विकल्प होता है. इसके अलावा, अब भारत में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल और ध्रुव स्पेस जैसी कई प्राइवेट कंपनियां भी सैटेलाइट और रॉकेट बना रही हैं, जहां युवाओं की भारी मांग है.

यह भी पढ़ें: ISC Board Exam: ISC 12वीं गणित में अब नहीं मिलेगा सेक्शन चुनने का ऑप्शन, देखें नया एग्जाम पैटर्न

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

J&K Revises School Timings: कश्मीर में ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, देखें नया शेड्यूल

J&K Revises School Timings: कश्मीर घाटी से जुड़े स्कूली बच्चों के लिए जरूरी अपडेट आया है. कश्मीर घाटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

QS Ranking 2027: QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में भारत का बढ़ा दबदबा, टॉप में शामिल हुआ IIT दिल्ली

QS Ranking 2027: वर्ल्ड हायर एजुकेशन के क्षेत्र में भारतीय यूनिवर्सिटीज ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

NEET UG reforms: नंदन नीलेकणी कमेटी को NEET UG पर मिले सुझाव, जानें परीक्षा सुधार के प्रस्ताव?

NEET UG Reforms: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के पैटर्न में आने वाले दिनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

NTA News: NTA की परीक्षाओं का बदलेगा सिस्टम, हर जिले में तैयार होंगे 2 परीक्षा केंद्र

NTA News: देश में नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को और पारदर्शी, सुरक्षित और…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top