• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, बनी सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Image

‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, बनी सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा दिए हैं. ‘रामायण’ के बीच ‘सीन’ शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को शानदार कलेक्शन किया. इसी  साथ फिल्म सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 11.21 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने नौवें दिन टोटल 16.21 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं आठवें दिन फिल्म ने 10.58 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में 53.21 परसेंट की ग्रोथ दिखी.

‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने इंडिया में नेट 126.8 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 149.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 78.7 करोड़ की बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 228.33 करोड़ का बिजनेस किया.

सूर्या के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
इसी के साथ ‘सीन’ सूर्या के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 212.23 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘सीन’ ने 228.33 करोड़ कमा लिए हैं. अब सीन से आगे ‘करुप्पु’ है.

सूर्या के करियर की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

सूर्या के करियर की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘करुप्पु’ नंबर वन पर है. फिल्म ने 315 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर ‘सीन’ है. फिल्म ने 9 दिनों में 228.33 करोड़ कमाए. ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है. इस फिल्म ने 212.23 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नबंर पर Singam 2 है. इस फिल्म ने 108.9 करोड़ कमाए. पांचवें नंबर ’24’ है. इस फिल्म ने 108.9 करोड़ का बिजनेस किया. छठें नंबर पर ‘कंगुवा’ है. फिल्म ने 107.03 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें नंबर पर 7 Aum Arivu है. फिल्म ने 105.2 करोड़ की कमाई की. आठवें नंबर पर Singam 3 है. इस फिल्म ने 104.6 करोड़ कमाए. नौवें नंबर पर ‘रेट्रो’ है. इस फिल्म ने 9.48 करोड़ की कमाई की. वहीं दसवें नंबर ‘अंजान’ है. फिल्म ने 83.55 करोड़ कमाए.



Source link

Related Posts

वरुण ग्रोवर पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी का पलटवार, बोले- ‘आपकी सोच है हमारी नहीं…’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर जारी किया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हर दिन इसकी मुश्किलें बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘800 करोड़ से भी कम की लागत में बनी है रामायण पार्ट 1’, राम गोपाल वर्मा का दावा, नमित मल्होत्रा को लेकर कह दी ये बात

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

‘1 घंटे में शादी नहीं हुई, तो मैं उठकर चला जाऊंगा…’, मंडप में एक्टर ने दी थी धमकी, सालों बाद खुला राज

सूरज बड़जात्या हाल ही में फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की स्टारकास्ट के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top